भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपी आजतक
भागलपुर23नवम्बर24*50,000/- रू0 का इनामी अभियुक्त अभिषेक कुमार गिरफ्तार।
वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार टॉप 10 की सूची में शामिल तथा मोस्ट वांटेड अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है।
इसी क्रम में नाथनगर थाना कांड सं0-47/24 जो लूट से एवं सबौर थाना कांड सं0-422/23 जो चोरी से संबंधित है में वांछित अपराधकर्मी की गिरफ्तारी हेतु डॉ के० रामदास, पुलिस अधीक्षक नगर के निगरानी एवं पुलिस उपाधीक्षक विधि-व्यवस्था के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।उक्त टीम द्वारा दिनांक-22.11.24 को तिलकामांझी थाना क्षेत्र के हवाई अड्डा मैदान से DIU टीम के सहयोग से अभिषेक कुमार को विधिवत् गिरफ्तार किया गया।उल्लेखनीय है कि उक्त अपराधकर्मी टॉप 10 की सूची में शामिल है तथा इसकी गिरफ्तारी हेतु 50,000/- रूपये का इनाम भी घोषित था।
गिरफ्तारी विवरणी :-अभिषेक कुमार, पे०-संजय सिंह, सा०-छोटी सरधो, थाना-सबौर, जिला-भागलपुर।आपराधिक इतिहास :-01. सबौर थाना कांड सं0-295/22 जो लूट से संबंधित है।02. सबौर थाना कांड सं0-18/23 जो लूट से संबंधित है।03. सबौर थाना कांड सं0-422/23 जो लूट से संबंधित है।04. नाथनगर थाना कांड सं0-29/24 जो चोरी से संबंधित है।05. नाथनगर थाना कांड सं0-47/24 जो लूट से संबंधित है।डॉ के० रामदास, पुलिस अधीक्षक नगर के निगरानी एवं पुलिस उपाधीक्षक विधि-व्यवस्था के नेतृत्व में गठित टीम की विवरणी :-पु०नि० विवेक कुमार जायसवाल, थानाध्यक्ष, सबौर थाना,पु०नि० रंजीत कुमार, प्रभारी, डी०आई०यू० ,पु०नि० परमेश्वर सहनी, डी०आई०यू०, पु०नि० धनंजय कुमार, डी०आई०यू ,पु०अ०नि० अभय कुमार, डी०आई०यू०,पु०अ०नि० सुशील राज,डी०आई०यू०,पु०अ०नि० मो० एजाज रिजवी, डी०आई०यू०,पु०अ०नि० रंगलाल कुमार, नाथनगर थाना,सि0/1345 बच्चन राम, सि0/1266 अभिमन्यु कुमार सिंह एवं सि०/1440 प्रकाश कुमार सभी डी०आई०यू०,सि0/230 सुनील कुमार, सी०आई०ए०टी० डी०आई०यू०,सशस्त्र बल, सबौर थाना इत्यादि पदाधिकारी मौजूद थे।
More Stories
कानपुर देहात15अक्टूबर25*ADG_Knr द्वारा कोतवाली अकबरपुर का औचक निरीक्षण किया गया
हरियाणा15अक्टूबर25*किसान नेता को अमर्यादित ढंग से गिरफ्तार करने वाले पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया जाए।
अयोध्या15अक्टूबर25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें