भागलपुर23जून2023*डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 71वीं पुण्यतिथि:
भाजपा ने बलिदान दिवस के रूप में मनाया, राष्ट्रीय एकता के लिए किया काम:- संतोष साह
भाजपा जिला के द्वारा विजय मित्रा मंडल स्थिति गौशाला में जनसंघ संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आज 71वीं पुण्यतिथि को भाजपा जनों ने बलिदान दिवस के रूप में मनाया।
उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित करके उनको श्रद्धांजलि दी।
इसकी जानकारी जिला मिडिया प्रभारी प्राणिक वाजपेयी ने दी।
पूर्व जिला अध्यक्ष हरिवंश मणि सिंह ने कहा कि आज राजनैतिक लोलूपता और स्वार्थ की परिकाष्ठा यह हो गई है। सत्ता सुख के लिए लोग कपड़ों की तरह दल और संगठन बदल रहे है।
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश के एकता, अखंडता और समग्रता के लिए केन्द्रीय मंत्री का पद त्याग दिया। मात्र 52 वर्ष की उम्र में अदम्य साहसी निर्णय लेकर बलिदान का रास्ता चुन लिया।
भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष साह ने कहा कि आजादी के बाद भारत को अच्छुण रखने की मुहिम (आन्दोलन) मे भारतीय जनता पार्टी एवं जन संघ ने भाग लिया है। उसके लिए बलिदान दिया है। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने तत्कालीन प्रधानमंत्री की दोरंगी नितियों के खिलाफ देश की एकता एवं अखंडता के लिए केन्द्रीय मंत्री मंडल को लात मारकर संघर्षों का रास्ता चुना था। उस संघर्षों के सपनों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे भारतीय जनता पार्टी कि सरकार ने पूर्ण किया है।
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जम्मू कश्मीर मे परमिट प्रणाली को चुनौती देते हुए वहां प्रवेश करके भारत के सम्मान, स्वाभिमान तथा राष्ट्रवादी विचारधारा को जो मजबूती प्रदान किया। आज उसी का परिणाम है कि हमारी राष्ट्रीय एकता,अखंडता और सार्वभौमिकता सुरक्षित है।
मंच संचलन विनोद सिन्हा व धन्यवाद ज्ञापन विजयमित्रा मंडल अध्यक्ष निरंजन चंद्रवंशी ने किया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से दिलीप निराला,अंजना प्रकाश,राजेश टंडन,योगेश पांडेय,स्वेता सुमन,प्राणिक वाजपेयी,रूबी दास,अभय बर्मन,निरंजन साह,सज्जन अवस्थी,विनय जैन,बुद्धिनाथ कुशवाहा,सुधीर भगत, सुबोध सिंह चंदेल,हेमंत शर्मा,पिंकी बगोरिया,संजीव गुप्ता,करण किशोर,मनीष कश्यप,सौरव सहित कार्यकर्ता ने चित्र पर उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित किया।

More Stories
अयोध्या7अगस्त26*सांसद अवधेश प्रसाद के समर्थन में उतरे सपाई, सौंपा ज्ञापन, सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग*
पूर्णिया बिहार 6 अगस्त 26 *पूर्णिया में राशन कार्ड का टारगेट: 12 अगस्त तक 53 हजार 549 आवेदनों का निपटारा करने का आदेश*
करनाल7अगस्त26*बीरू हत्याकांड के 2 बदमाश एनकाउंटर में ढेर: करनाल SP ने पत्नी से मांगे थे 10 घंटे,