भागलपुर23जून2023*जाप छात्र नेताओं ने किया पीजी परीक्षा तिथि बढ़ाने की मांग*
अचानक से पीजी 3rd सेमेस्टर की परीक्षा तिथि 21 जून को विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी कर दिए जाने व 4 दिन बाद से परीक्षा लेने कि घोषणा के विरोध में आज दोपहर से विश्वविद्यालय व वीसी आवास का घेराव कर छात्रों ने परीक्षा तिथि आगे बढ़ाने का मांग किया। छात्र-छात्राओं ने इस बात की जानकारी जन अधिकार छात्र परिषद के प्रदेश महासचिव बजरंग कुमार भगत व विश्वविद्यालय अध्यक्ष सत्यम वर्मा को दिया तब इन्होंने ने भी वहां पहुंच छात्रों के उचित मांगों का समर्थन करते हुए परीक्षा तिथि आगे बढ़ाने का विवि. प्रशासन से मांग किया। जिस प्रदर्शन में शामिल कई छात्राओं की तबियत भी खराब हो गया व मौके पर ही प्रीति कुमारी व सोनाली कुमारी नाम की छात्रा बेहोश हो गई तब वहां उपस्थित छात्रों ने मुंह पर पानी मार बेहोशी छुड़ाया। वहां उपस्थित छात्रों ने कहा आज यदि बातें नहीं माने विवि प्रशासन तो कल फिर हमलोग अपनी मांगों को लेकर विवि पहूंचेगे जिसका जन अधिकार छात्र परिषद के नेताओं ने पूर्ण समर्थन की बातें कहें। मौके पर प्रीति, पीहु, सोनम, राहुल, सौरव आदि दर्जनों छात्र-छात्राएं उपस्थित थीं।

More Stories
रोहतास 24 फ़रवरी 26*सूरक्षा एवं संरक्षा को लेकर आयोजित की गई कोर्डिनेशन मीटिंग*
मथुरा 24 फरवरी 26*थाना सुरीर पुलिस टीम द्वारा दो शातिर चोरो को किया गिरफ्तार ।*
कानपुर नगर 24 फ़रवरी 26*नहर में कूद आत्महत्या करने वाले का शव बरामद करने में पुलिस नाकाम*