भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपी आजतक
भागलपुर23जनवरी25*राम मंदिर का प्रथम वर्षगांठ भागलपुर में काफी धूमधाम से मनाया गया।
भागलपुर राम मंदिर के प्रथम वर्षगांठ पर भागलपुर के लाजपत पार्क मैदान में राम उत्सव मनाया गया जिसका नेतृत्व भाजपा नेता अर्जित शाश्वत चौबे ने किया। लाजपत पार्क मैदान में चावल के आटा और कोयला के राख से प्रभु श्री राम का तस्वीर स्थानीय कलाकारों के द्वारा बनाया गया जो तस्वीर काफी भव्य नजर आ रहा था। इस मौके पर अर्जित शाश्वत चौबे ने कहा कि आज ही के दिन प्रभु श्री राम अयोध्या में पधारे थे उसी को लेकर आज 1 साल पूरा होने पर भागलपुर में यह कार्यक्रम मनाया गया। वहीं बिहार भाजपा मीडिया पैनलिस्ट सह भाजपा नेत्री डॉक्टर प्रीति शेखर ने कहीं की आज का दिन बड़ा सौभाग्य वाला दिन है क्योंकि आज ही के दिन अयोध्या में प्रभु श्री राम पधारे थे और आज उनका वर्षगांठ भागलपुर में काफी धूमधाम से मनाया गया इसके लिए भागलपुर के तमाम नागरिक का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं।आपको बता दें कि इस दौरान 8 घंटे में वेस्ट मटेरियल से प्रभु श्री राम भव्य आकृति जमीन पर ऊकेरी गई जिसे वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए प्रस्तावित किया गया है।

More Stories
नाबालिग से दुष्कर्म की घटना कारित करने वाले आरोपी अभियुक्त को 05 वर्ष का कारावास व ₹ 05 हजार/- के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया*
महोबा 1जुलाई26**UPTET-2026 परीक्षा को सकुशल, सम्पन्न कराने हेतु जनपद के परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण, दिये गये निर्देश।*
भागलपुर1जुलाई26*राहुल गांधी की बालबुद्धि ने कांग्रेस का राजनीतिक कवच को भर भरा कर गिरा दी: ओम प्रकाश