भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपीआजतक
भागलपुर21जुलाई25*जिलाधिकारी ने कई विभागों की समीक्षा की*
भागलपुर 21 जुलाई 2025, जिलाधिकारी डॉ0 नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में कई विभागों के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
सर्वप्रथम आपदा प्रबंधन के तैयारियों की समीक्षा की गई जिसमें पाया गया कि भागलपुर में नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन श्री कुंदन कुमार ने बताया कि बाढ़ पूर्व तैयारी की गई है। एसडीआरएफ की 12 टीम जिला में मौजूद है।
गोताखोरों को प्रशिक्षण दिलाया गया है, बाढ़ से प्रभावित होने वाले अंचलों, पंचायतों एवं ग्रामों की सूची उपलब्ध है। जिले में 22 हजार पॉलिथीन सीट उपलब्ध है। जीवन रक्षक दवा एवं पशु चारा की व्यवस्था की गई है। संबंधित अंचलों द्वारा 171 शरण स्थल चिन्हित हैं, 166 सामुदायिक किचन चलाने के लिए विद्यालय चिन्हित हैं, वहां रसोइया की व्यवस्था कर ली गई है। 128 निजी नाव चिन्हित हैं सभी अंचलों में इसकी सूची उपलब्ध है। जल संसाधन विभाग द्वारा तटबंधों पर नजर रखी जा रही है। इस्माइलपुर के बिंद टोली अवस्थित स्पर संख्या 7 और 8 के बीच 242 मीटर में 22 मीटर नीचे से स्टील शीट की दीवार खड़ी की गई है।
जिलाधिकारी ने जल संसाधन विभाग के नवगछिया अंचल के कार्यपालक अभियंता को तटबंध के खतरनाक बिंदु को चिन्हित कर विभाग को बता देने हेतू निर्देशित किया।
जिला आईटी मैनेजर द्वारा बताया गया कि आपदा प्रबंधन विभाग के संपूर्ति पोर्टल पर 04 लाख 6 हजार 507 परिवारों का डाटा अपलोड है। अंचल एवं पंचायत अनुश्रवण समिति से इसका सत्यापन कराया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने शुक्रवार तक अनुश्रवण समिति से इसकी संपुष्टि करा लेने हेतु निर्देशित किया।
लाइफ जैकेट के संबंध में बताया गया कि 95 लाइफ जैकेट उपलब्ध हैं तथा 200 लाइफ जैकेट के लिए निविदा निकाली गई है। जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों के लिए भी 100 लाइफ जैकेट खरीदी जाए।
इस्माइलपुर के बिंद टोली में स्लोप खाली नहीं होने की जानकारी प्राप्त होने पर जिलाधिकारी ने कहा कि आज ही जेसीबी से कनीय अभियंता जल संसाधन विभाग एवं स्थानीय दंडाधिकारी इसे खाली करवाएंगे।
इसके बाद जिला भू- अर्जन पदाधिकारी श्री राकेश कुमार ने भोलानाथ पुल, एकचारी- महागामा फोरलेन सड़क, बौंसी रेलवे ओवर ब्रिज, जलापूर्ति योजना एवं बस अड्डा से संबंधित भूअर्जन की स्थिति से अवगत कराया गया। जिला भू अर्जन पदाधिकारी ने बताया कि रेलवे के 18 में से 15 जगह का भू अर्जन पूर्ण हो गया है।
जिलाधिकारी ने उन्हें बड़े स्केल में मैप प्राप्त करने के निर्देश दिए ताकि प्लॉट की स्थिति अच्छी तरह से देखी जा सके।
विकास शाखा द्वारा अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई, स्वच्छता अभियान, डोर टू डोर कचरा उठाओ कार्यक्रम, आवास योजना एवं मनरेगा की स्थिति से जिलाधिकारी को अवगत कराया।
जिलाधिकारी ने उप विकास आयुक्त श्री प्रदीप कुमार सिंह को अपने स्तर से सभी योजनाओं की समीक्षा कर लेने के निर्देश दिए।
बिहार लोक सेवा अधिकार अधिनियम (आरटीपीएस) में भागलपुर जिला 21वें स्थान से छलांग लगाकर पहले पायदान पर पहुंचने को लेकर जिलाधिकारी ने जिला आईटी प्रबंधक श्रीमती पूनम कुमारी को बधाई दी और कहा कि इसकी निरंतरता बनाई रखी जाए। जिला आईटी प्रबंधक ने कहा कि जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार काम करने पर ही जिला पहले पायदान पर पहुंचा है।
बैठक में जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री धर्मेंद्र कुमार मिश्रा को जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सीपी ग्राम ई– डैशबोर्ड, एवं जन शिकायत के मामलों का त्वरित निष्पादन किया जाए ये मामले उच्च स्तर से भेजे जाते हैं।
बैठक में कार्यपालक अभियंता एन एच को भागलपुर जीरोमाइल से नवगछिया जीरोमाइल तक के सड़क की 48 घंटे के अंदर मरम्मती करने का निर्देश दिया गया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीसीटीवी कैमरा पुल के दोनों और लगाने के निर्देश दिए विक्रमशिला पुल पर लगाए गए कैमरे से आईट्रिपल सीसीसी से जुड़वाने को जिला परिवहन पदाधिकारी को कहा गया।
बैठक में पंचायत सरकार भवन, विद्युत, पीएचइडी विभाग की समीक्षा की गई।
बैठक में सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
गाजियाबाद25जून26*’मृत’ घोषित युवक जिंदा लौटा! शव की गलत पहचान से उठा बड़ा सवाल
गया बिहार25नूं26*GM छत्रसाल सिंह एक्शन में: पटना-कोडरमा रेलखंड का मैराथन निरीक्षण |
नई दिल्ली25जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*!!..देश राज्यों की बड़ी खबरें..!!*