भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपीआजतक
भागलपुर19अगस्त26*तिलकामांझी थानान्तर्गत आभूषण चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को 36 घंटों के अंदर किया गया गिरफ्तार,
भागलपुर*दिनांक-17.08.2026 को सूचना प्राप्त हुआ कि तिलकामांझी थानान्तर्गत हटिया रोड़ स्थित सुरेन्द्र कुमार पे०-स्व० बेनी प्रसाद वर्मा सा०-लालबाग के ज्वेलरी की दुकान में चोरी की घटना कारित किया गया है। जिनके लिखित आवेदन के आधार पर तिलकामांझी थाना कांड सं0-194/26 दिनांक-17.08.2026 सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया गया था। घटित घटना का सफल उद्दभेदन, अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी तथा चोरी की गई आभूषणों की बरामदगी हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशन में, नगर पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निगरानी तथा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी नगर-01, भागलपुर, डी०आई०यू० टीम भागलपुर एवं तिलकामांझी थाना के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।गठित टीम के द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए तथा आस-पास के सी०सी०टी०वी० फूटेज की जांच की गई। जिसके उपरांत सी०सी०टी०वी० फूटेज में दिख रहे दो संदिग्ध अपराधकर्मियों की पहचान की गई। उक्त दोनों की संलिप्ता की जांच तथा स्थानीय सूत्रों से पहचान सुनिश्चित करते हुए इनके गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही थी।
इसी क्रम में प्राप्त साक्ष्यों, तकनिकी अनुसंधान, डाटाबेस से फोटो मिलान एवं मानवीय सूचना के आधार पर सूचना प्राप्त हुई की उक्त अपराधकर्मी ईशाकचक थाना अन्तर्गत छुपे हुए है। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के क्रम में गठित टीम के द्वारा ईशाकचक थाना क्षेत्र से 01. मो0 अफसार उर्फ प्याऊ पिता-मो० गुलाम नबी उर्फ बबुआ सा०-छोटी लाईन झोपड़पट्टी थाना-ईशाकचक जिला-भागलपुर को हिरासत में लिया गया तथा पूछ-ताछ एवं तलाशी के क्रम में इनके पास से एक देशी कट्टा तथा दो जिंदा कारतूस के साथ विधिवत् गिरफ्तार करते हुए इनके पास से बरामद अवैध कट्टा एवं 02 जिंदा कारतूस के संबंध में ईशाकचक थाना कांड सं0-181/2026 दिनांक-19.08.2026 दर्ज कर चोरी किये गये आभूषण एवं बरामद अवैध कटटा के संबंध में पूछ-ताछ किया गया। जिसके उपरांत इनके निशानदेही पर चोरी की गई सामग्री बरामद कर इस घटना में संलिप्त 02. मो० सलमान पिता-मो० सहाब सा०-जानीपुर थाना-शाहकुण्ड जिला-भागलपुर को इनके घर जानीपुर से विधिवत् गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में आवश्यक पूछ-ताछ करते हुए अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारीः-01. मो० अफसर उर्फ प्याऊ पिता-मो० गुलाम नबी उर्फ बबुआ सा०-छोटी लाईन झोपड़पट्टी थाना-ईशाकचक जिला-भागलपुर।02. मो० सलमान पिता-मो० सहाब सा०-जानीपुर थाना-शाहकुण्ड जिला-भागलपुर। बरामदगीः-01. चाँदी का पायलः-19 पीस।02. चाँदी का ब्रासलेट:-12।03. चाँदी का सिकड़ीः-07 पीस।04. चाँदी का गला हारः-01 पीस।05. चाँदी का हाथ का बालाः-05 पीस।06. चाँदी का मठीयाः-02 पीस । 07. चाँदी का लॉकेट:- 12 पीस ।08. चाँदी का ताबिजः-05 पीस ।09. चाँदी का बिछीयाः-90 पीस ।10. चाँदी का अँगुठीः- 14 पीस।11. चाँदी का मछलीः-01 पीस ।12. चाँदी का कछुआ:-01 पीस। 13. मोती का मालाः-06 पीस ।14. चाँदी का मुर्तिः-02 पीस ।15. चाँदी का हेयरपिनः-01 पीस ।16. चाँदी का बाजुबंदः-02 पीस। छापामारी दल का विवरणीः- पु०नि० सह-थानाध्यक्ष अरूण कुमार तिलकामांझी थाना।पु०नि० सह-थानाध्यक्ष आलोक कुमार ईशाकचक थाना।पु०अ०नि० मो० फिरोज आलम तिलकामांझी थाना।पु०अ०नि० ब्रजेश कुमार सिंह तिलकामांझी थाना।पु०अ०नि० प्रिंस कुमार ईशाकचक थाना।पी०टी०सी० गौतम कुमार तिलकामांझी थाना।सि0/1836 संतोष पासवान तिलकामांझी थाना।सि0/1061 विक्की कुमार ईशाकचक थाना। म०सि०/1751 स्वीटी कुमारी ईशाकचक थाना।म०सि0/1178 निधी कुमारी तिलकामांझी थाना।डी०आई०यू० टीम भागलपुर।सशस्त्र बल शाहकुण्ड थाना।

More Stories
पंजाब19अगस्त26*अबोहरबार एसो. के चुनाव 11 सितम्बर को
अबोहर पंजाब19अगस्त26*रामसरा निवासी एडवोकेट रवि कड़वासरा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
मथुरा 19 अगस्त 26* ऑपरेशन प्रहार के तहत 02 अभियुक्तगण को 01-01 अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया गया।*