भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपी आजतक
भागलपुर19अक्टूबर24*स्वाभिमान यात्रा आज भागलपुर में केन्द्रीय वस्त्र मंत्री ने किया शुभारभ
भागलपुर बिहार में आज 18 अक्टूबर (यूएनआई)। केन्द्रीय वस्त्र मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने आज यहां वर्तमान समय में भारत के हिन्दुओं को एकजुट और जागरुक होने की जरुरत है। तभी हिन्दू समाज का अस्तित्व बच पाएगा।
श्री सिंह शुक्रवार को यहां हिन्दू स्वाभिमान यात्रा का शुभारंभ करने के बाद एक जनसभा को
संबंधित करते हुए कहा कि अंग प्रदेश की धरती (भागलपुर) पर से आरंभ यह यात्रा एक गैर राजनीतिक यात्रा है और हिन्दुओं के अस्तित्व को बचाने के लिए हम हिन्दु इस स्वाभिमान यात्रा पर निकले हैं। इस यात्रा के जरिए भागलपुर के अलावा कटिहार, अररिया, पूर्णिया और किशनगंज के सीमांचल में हिन्दुओं को एकत्र तथा जगाने का काम करेगे।
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि इस यात्रा में शामिल होने के लिए किसी भी राजनीतिक दलों के हिन्दू नेताओं का बिल्कुल रोक नहीं है। चाहे वे कम्युनिस्ट, राजद के हों या फिर कांग्रेस और अन्य दलों के हो।मै तो उन दलों के हिन्दू नेताओं से अपील करता हूं कि वेलोग भी स्वाभिमान यात्रा में शामिल होकर हिन्दुओं के अस्तित्व को बचाने में भागीदारी बने।
उन्होंने कहा कि कुछ लोग इस यात्रा को लेकर मेरे ऊपर कटाक्ष कर रहे हैं। यदि तेजस्वी यादव अपनी यात्रा के द्वारा मुसलमानों को एकत्रित कर रहे है। तो मैं भी हिंदुओं को एकजुट करने का काम कर रहा हूं। क्योंकि मै सबसे पहले एक हिन्दू हूं और हिन्दुओं के अस्तित्व पर मंडराते खतरे को समाप्त करने में लगा हूं। अपने देश में ऐसा करना गलत है क्या?
श्री सिंह ने कहा कि 1947 के बाद डॉ अम्बेडकर के अपने संविधान में लिखे बातों की सच्चाई आज भारत और बिहार में देखने को मिल रही है। तीन सौ जिले ऐसे है, जहां मुसलमानों की आबादी बढी है और हिंदुओं की घटी है।आज बिहार का सीमांचल और पश्चिम बंगाल का पूरा क्षेत्र बांग्लादेश बनता जा रहा है।
वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि मैं हिन्दू पैदा हुआ और हिन्दू ही मारूंगा। हिन्दू समाज की गंभीर स्थिति को देखकर मैं 2002 से घुटन महसूस कर रहा हूं। लेकिन अखिलेश, तेजस्वी और राहुल गांधी को हिन्दुओं से कोई मतलब नहीं है। उन तीनों का बस चले तो भारत को पाकिस्तान बना देंगे। इसलिए विभिन्न जातियों में बंटे सभी हिन्दुओं को एकत्र और जागृत होना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि भारत के मुसलमान भाईयों से पूछना चाहता हूं कि मुहर्रम के दौरान ताजिया जुलूस पर कभी हिंदुओं ने पत्थरबाजी की है ? तो फिर भागलपुर, सीतामढ़ी, बिहार- शरीफ और यूपी के बहराइच में दुर्गा प्रतिमाओं पर पत्थर क्यों फेंके गए। यह कैसा विरोध है।
श्री सिंह ने कहा कि बहराइच की घटना से हमें (हिन्दुओं)सबक लेने की जरुरत है। कुछ लोग पाकिस्तान और बंगलादेश जैसे हालात भारत में बनाना चाहते हैं। लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे और इसके लिए सभी हिन्दुओं को एकजुट एवं जागरुक होना होगा। सभा को यूपी से आये स्वामी दीपांकर जी महाराज ने भी संबोधित किया।

More Stories
कानपुर5अगस्त26*श्री अंकित चौधरी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।*
भागलपुर5अगस्त26* एक अपराधकर्मी को 01 देशी कट्टा, एवं 01 जिंदा कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार।
सतना5अगस्त26*प्रदर्शनकारियों पर FIR कर घिरी पुलिस: आंदोलन की हर तस्वीर में मोहम्मद आरिफ इकबाल, फिर भी नाम गायब*