भागलपुर15 मार्च 26*‘श्री लक्ष्मी नारायण होटल एंड रेस्टोरेंट’ का भव्य उद्घाटन, शहर को मिला नया आधुनिक भोजनालय*
भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता
भागलपुर के नाथनगर स्थित के.बी. लाल रोड पर एक नए होटल और रेस्टोरेंट का भव्य शुभारंभ किया गया ‘श्री लक्ष्मी नारायण होटल एंड रेस्टोरेंट’ के ग्रैंड ओपनिंग समारोह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और पारंपरिक विधि-विधान के साथ किया गया, जिसमें भागलपुर नगर निगम के मेयर डॉक्टर वसुंधरा लाल गणमान्य लोग, व्यापारी, स्थानीय नागरिक और परिजन शामिल हुए इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत गर्मजोशी के साथ किया गया उद्घाटन के मौके पर होटल परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और पूरे माहौल में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने होटल के विभिन्न हिस्सों का अवलोकन किया और इसकी सुविधाओं की सराहना की।नए खुले श्री लक्ष्मी नारायण होटल एंड रेस्टोरेंट में ग्राहकों को स्वच्छ वातावरण के साथ स्वादिष्ट और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है संचालकों ने बताया कि यहां शाकाहारी और विभिन्न प्रकार के व्यंजन उचित दामों पर उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से आने वाले यात्रियों को भी बेहतर सुविधा मिल सके।इस होटल के संचालन में अजित कुमार मोदी, शत्रुघ्न के. मोदी, विकास मोदी और सुमित साहू सहित मोदी परिवार की अहम भूमिका है वहीं इस आयोजन के लिए विशेष रूप से श्री ओम प्रकाश मोदी की ओर से शुभकामनाएं और सहयोग दिया गया कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने नए प्रतिष्ठान की सफलता की कामना की और इसे क्षेत्र के विकास के लिए एक सकारात्मक पहल बताया उद्घाटन समारोह के दौरान अतिथियों के लिए विशेष भोज का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस होटल के शुरू होने से नाथनगर और आसपास के क्षेत्र में बेहतर खानपान की सुविधा उपलब्ध होगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।इस प्रकार नाथनगर में शुरू हुआ श्री लक्ष्मी नारायण होटल एंड रेस्टोरेंट आने वाले दिनों में शहरवासियों के लिए एक प्रमुख खानपान केंद्र बनने की उम्मीद के साथ शुरू हुआ है।

More Stories
नई दिल्ली १५ मार्च २६ * बंगाल असम समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान..!
मिर्ज़ापुर 15 मार्च 26*गीत, नृत्य, कविता, कहानी, रैंप वॉक और फैंसी ड्रेस जैसी प्रस्तुतियों ने किया दर्शकों को मंत्रमुग्ध*
मिर्ज़ापुर 15 मार्च 26*रोटरी-रोट्रेट विंध्याचल, विंध्य फाउंडेशन ट्रस्ट एवं राबिन हुड आर्मी के संयुक्त तत्वावधान में लगा रक्तदान शिविर