भागलपुर15अप्रैल*मंदिर में धूमना से फैली आग, कई झुलसे, इलाज के लिए लाये गए मायागंज अस्पता
भागलपुर: बांका जिला के रजौन थाना क्षेत्र के गोपालपुर लड़ाईया में विस्वा पूजा के दौरान लगी आग में घायल हुए करीब एक दर्जन लोगों को इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज में एडमिट कराया गया है।
घटना के बाबत बताया गया कि गोपालपुर गांव समीर गोरखनाथ मंदिर में विस्वा पूजा के अवसर पर भरथरी की पूजा-अर्चना की जा रही थी. पूजा के दौरान जलाये जा धूमना से तेज हवा के कारण चिंगारियां उड़ीं और पूजा कर रही महिलाओं साड़ियों आग लग गई. देखते-देखते मंदिर प्रांगण में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
महिलाओं के कपड़ों से आग बुझाने के क्रम में कई लोग उसकी चपटे में आकर झुलस गए. घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस के सहयोग से घायलों को पहले रजौन अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन घायलों में कई की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया. इनमें महिला और पुरुष के अलावे बच्चे भी शामिल हैं. घायलों में एक की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

More Stories
पूर्णिया बिहार 13 अप्रैल26 *पूर्णिया सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट,S D P O*
अयोध्या 13 अप्रैल 26*मवई थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर दाउदपुर में लगी भीषड़ आग
अयोध्या 13 अप्रैल 26*कंपोजिट विद्यालय बरौली में सेवानिवृत्त शिक्षक एहतिराम हुसैन खां “शब्बू”का हुआ भव्य सम्मान