March 25, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

भागलपुर13मई23*टीएमबीयू के 12 निजी बीएड कॉलेजों को स्थाई संबंधन देने पर सिंडिकेट ने लगाई मुहर।

भागलपुर13मई23*टीएमबीयू के 12 निजी बीएड कॉलेजों को स्थाई संबंधन देने पर सिंडिकेट ने लगाई मुहर।

भागलपुर13मई23*टीएमबीयू के 12 निजी बीएड कॉलेजों को स्थाई संबंधन देने पर सिंडिकेट ने लगाई मुहर।

भागलपुर। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) में आयोजित हुए सिंडिकेट की बैठक में सर्वसम्मति से 12 निजी बीएड कॉलेजों को छात्र और संस्था हित को ध्यान में रखते हुए स्थाई संबंधन देने के मामले में हरी झंडी दी गई।
टीएमबीयू के माननीय कुलपति प्रो. जवाहर लाल ने कहा कि छात्र हित और संस्था हित को ध्यान में रखकर तथा नैक एक्रिडिटेशन को मद्देनजर रखते हुए बारह निजी बीएड कॉलेजों को स्थाई संबंधन के मुद्दे पर सिंडिकेट की बैठक में विचारोपरांत सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया और स्थाई संबंधन प्रदान करने को लेकर मंजूरी दी गई।
इन संस्थानों को स्थाई संबंधन मिल जाने के उपरांत यूजीसी 2एफ 12बी मिलता है और इसके पश्चात ही कोई महाविद्यालय नैक से एक्रिडिटेशन के लिए पात्रता रखता है।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी- 2020) के अंतर्गत भी सभी महाविद्यालयों को नैक से मूल्यांकन करवाना अनिवार्य है। साथ ही एनसीटीई के द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में भी निजी बीएड कॉलेजों को स्थाई संबंधन देने का निर्णय लिया गया।
हालांकि सिंडिकेट ने यह निर्णय लिया की गत दिनों एकेडमिक काउंसिल की बैठक में इस मुद्दे को पारित नहीं किया गया था इसलिए अब फिर से इस मामले को एकेडमिक काउंसिल की होने वाली आगामी बैठक में रखा जाएगा। ताकि एकेडमिक काउंसिल से भी स्थाई संबंधन के मामले को पारित कराया जा सके।

Taza Khabar