भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपीआजतक
भागलपुर10अगस्त26* 1.430 कि०ग्रा० गांजा के साथ एक अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
भागलपुर*वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशानुसार भागलपुर जिले में युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने एवं मादक पदाथों के अवैध व्यापार पर प्रभावी रोक लगाने हेतु “स्वस्थ युवा स्वस्थ भागलपुर” नामक विशेष महाअभियान प्रारंभ किया गया है। जिसके तहत अवैध शराब, मादक पदार्थ आदि की बरामदगी हेतु हॉट स्पॉट पर छापामारी की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक-10.08.2026 को गोराडीह थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ की गोराडीह थानान्तर्गत आनंद कुमार पिता-अरूण मंडल सा०-कासीमपुर थाना-गोराडीह जिला-भागलपुर के द्वारा अपने किराना दुकान पर अवैध मादक पदार्थ का संग्रह कर खरीद-बिक्री किया जा रहा है।
उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर, भागलपुर के निगरानी तथा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी विधि-व्यवस्था भागलपुर एवं गोराडीह थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया।
उक्त गठित टीम के द्वारा गोराडीह थानान्तर्गत ग्राम-कासीमपुर स्थित एक किराना दुकान में छापामारी किया गया जिसके उपरांत उक्त दुकान के संचालक आनंद कुमार पिता-अरूण मंडल सा०-कासीमपुर थाना-गोराडीह जिला-भागलपुर को उनके दुकान से 1.430 कि0ग्रा0 गांजा के साथ विधिवत् गिरफ्तार कर इस संबंध में आवश्यक पूछ-ताछ कर इनके विरूद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।बरामदगी :-01. गांजा-1.430 कि०ग्रा० । गिरफ्तारी :- आनंद कुमार पिता-अरूण मंडल सा०-कासीमपुर थाना-गोराडीह जिला-भागलपुर। पु०अ०नि० सह-थानाध्यक्ष दीपक पासवान गोराडीह थाना।पु०अ०नि० जगनन्दन यादव गोराडीह थाना।सि0/1657 रविरंजन कुमार गोराडीह थाना। म०सि० / 1149 काजल कुमारी गोराडीह थाना।
More Stories
मथुरा 26 सितंबर 26 आजनोख ग्राम से 09 वर्ष का बच्चा के गुम होने के संबंध में*
मथुरा 26 सितंबर 26* धर्म परिवर्तन के उद्देश्य से युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने एवं सहयोग करने वाले वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*
मथुरा 26 सितंबर 26* नौहझील मथुरा पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को 01 अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार ।*