भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपी आजतक
भागलपुर09जून24*बिहार में फिर एक पकरोआ शादी का मामला आया सामने, इस अनोखी शादी का दर्द जान कर रह जाएंगे हैरान….*
भागलपुर बिहार में पकरौआ यानी जबरिया शादी का एक और मामला सामने आया है। जबरिया शादी का हश्र दर्दनाक है। जिस लकड़े की शादी जबरदस्ती करा दिया गया, उसने जहर खा लिया है। जिंदगी और मौत के बीच भागलपुर के जेएलएन अस्पताल मायागंज में भर्ती है। मामला अमरपुर थाना इलाके के भरको कटहरा इलाके की है। अस्पताल में भर्ती जबरिया शादी के शिकार शिवनंदन ठाकुर के भाई अजय ठाकुर बताते हैं कि लड़का का लड़की पसंद नहीं था। लड़की गोरयासी शाहकुंड की रहनेवाली है। जब घटना की जानकारी हुई तो शिवनंदन के पिता विंदेश्वरी ठाकुर समाज के कुछ परिजन को लेकर गोरयासी गांव लड़की वाले के घर पहुंचे तो, उनलोगों को बंधक बनाकर कमरे में बंद कर दिया। लड़की के पिता पप्पू ठाकुर का कहना है जब लड़का स्वस्थ होकर लौटेगा तभी उनके गार्जियन को छोड़ा जाएगा। फिलहाल मामला पुलिस थाने तक नहीं पहुंची है। लड़के के परिजन इलाज के लिए भागलपुर अस्पताल में हैं। लेकिन जबरिया शादी का जो दर्द है उसे आप देख और समझ सकते हैं।
बाइट – अजय ठाकुर, पीड़ित का भाई, कटहरा, भरको, अमरपुर, बाँका।

More Stories
विधानसभा हाटा, कुशीनगर.10जून26*आत्मीयता सप्रेम भेंट
कुशीनगर10जून2026*अत्यंत दुःखद
रोहतास9जून 26*नुक्क्ड़ नाटक के माध्यम से जन जागरूकता अभियान चलाया गया।