भागलपुर09जून2023*सिकन्दरपुर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकला राम अखाड़ा का पहला जुलुश
सिकन्दरपुर। ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलुश के मद्देनजर गुरुवार को नगर में राम अखाड़े का पहला जुलुश निकाला गया।
जिसमें लाठी डंडो से लैस सैकड़ों युवाओं व अन्य लोगों ने भाग लिया।जुलूश गुरुवार की देर रात्रि को नगर के सोनार गली स्थित महावीर स्थान से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गणेश प्रसाद सोनी व दुर्गादास के नेतृत्व में निकाला गया।सर्वप्रथम जुलूस सोनार गली,पुराना पोस्टऑफिस,जलपा चौक,रशीदिया चौक,मोहल्ला भिखपुरा व बढा के रास्ते गुजरते हुए मध्य रात्री को मोहल्ला डोमनपुरा स्थित चतुर्भुजनाथ पोखरा के समीप ठाकुर जी मन्दिर के प्रांगण में पहुंचा।भ्रमण के दौरान जुलूस में शामिल युवाओं व किशोरों द्वारा रह रह कर नारों के उद्घोष से जहां नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया था।वहीं उसे जगह जगह रोका गया जहां उसमें शामिल अस्त्र कला के पारंगतों ने तरह तरह के करतब दिखा कर भीड़ का भरपूर मनोरंजन किया।उधर ठाकुर जी मन्दिर प्रांगण में कुछ देर रुकने के बाद जुलूस पुनः वहां से प्रस्थान कर पुनः महावीर स्थान पर पहुंच कर समाप्त हुआ।इस अवसर पर शांतिव्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रशासन की तरफ से जहां अति संवेदनशील रशीदिया चौक व मोहल्ला भिखपुरा चौक को पुलिस छावनी के रूप में तब्दील करने के साथ ही अन्य आवश्यक स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी।वहीं उपजिलाधिकारी अरुण कुमार मिश्र,क्षेत्राधिकारी भूषण वर्मा,नायब तहसीलदार रजनीश सिंह,थाना प्रभारी दिनेश पाठक व चौकी प्रभारी रविन्द्र पटेल शुरू से अन्त तक जुलूस के साथ लगे रहे।जुलूस में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष प्रयाग चौहान,डॉ उमेश चन्द,संजय जायसवाल राकेश सिंह राजकुमार जायसवाल,जितेश कुमार वर्मा,राकेश यादव,रामाशीष यादव,सतीश वर्मा,पवन वर्मा आदि प्रमुख लोग भी शामिल थे।

More Stories
भागलपुर10अगस्त26* 1.430 कि०ग्रा० गांजा के साथ एक अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
बाँदा10अगस्त26*डीआईजी चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा एवं एसपी बांदा द्वारा बामदेवेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
कानपुर नगर10अगस्त26*बस अब बहुत हो चुका’,लोकतंत्र की नहीं होने देंगे हत्या, जलनिगम, नगर निगम अधिकारियों को खींच कर करवाएंगे काम,