भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कु।कुमार गुप्ता यूपी आजतक ।
भागलपुर08 मई 2025 *पीजी अंगिका विभाग में क्विज प्रतियोगिता आयोजित
भागलपुर। तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर अंगिका विभाग में गुरुवार को मासिक क्विज-05 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजक डॉ. शोभा कुमारी ने बताया कि यह प्रतियोगिता विश्वविद्यालय अंगिका विभागाध्यक्ष के निर्देशन में आयोजित किया गया जिसमे सकलदेव और हेमन्त को प्रथम, लवली, ऋषभ, राजनंदनी, विनोद द्वितीय तथा राजकुमार और अमृता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लगातार पांचवें महीने अंगिका में क्विज प्रतियोगिता के आयोजन से विद्यार्थियों में उत्साह और कुछ कर दिखाने का जज्बा दिख रहा है। विभाग की समन्वयक प्रो. नीलम महतो एवं अंगिका के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. अमरेंद्र ने विजेताओं को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। विभाग के शिक्षक अनिल कुमार ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं दी। सहायक अजय कुमार ने कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग किया।

More Stories
पूर्णियां बिहार21जुलाई26* ‘सेवा और संवाद से ही बनेगा सशक्त गांव पंचायत-एसपी शौर्य सुमन
पूर्णिया बिहार 21 जुलाई 26 साइबर ठगों से सावधान रहें युवा: एसएसपी शौर्य सुमन*
हरदोई21जुलाई26*जहानीखेड़ा में आवारा मवेशी से टकराई एम्बुलेंस, सड़क पर बड़ा हादसा*!