भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता (यूपी आजतक)
भागलपुर08जनवरी24*ऑल इंडिया रेलवेमेंस फ़ेडरेशन एवं जॉइंट फ़ेड्रेशन ऑफ़ ओ पी एस के आह्वान पर भूख हड़ताल
आज ऑल इंडिया रेलवेमेंस फ़ेडरेशन एवं जॉइंट फ़ेड्रेशन ऑफ़ ओ पी एस के आह्वान पर 08 जनवरी से 11 जनवरी तक केंद्रीय कर्मचारियों द्वारा भूख हड़ताल किया जा रहा है ।
ई आर एम यू के महामंत्री कॉम अमित कुमार घोष के आह्वान पर ई आर एम यू भागलपुर शाखा के नेतृत्व में कर्मचारियों द्वारा रेलवे स्टेशन परिसर में भूख हड़ताल किया गया ।इस मौक़े पर भागलपुर के शाखा सचीव में बताया कि इसके पूर्व लगातार यूनियन पुरानी पेंशन के लिए संघर्ष करते आई है एवं 21 से 23 नवम्बर 2023 को ई आर एम यू एवं ए आई आर एफ़ के नेतृत्व में कर्मचारियों से पुरानी पेंशन की माँग को लेकर रेल हड़ताल में जाने हेतु गुप्त मतदान कराया गया था जिसमें देशभर के 96.4% कर्मचारियों ने हड़ताल के समर्थन में मतदान किया है ।इसलिए अब कर्मचारी पुरानी पेंशन की माँग को लेकर आर-पार की स्थिति में है । अगर सरकार अब भी सरकार ops की माँग नहीं मानी तो आज भूख -हड़ताल किया जा रहा है कल कभी भी रेल का चक्का -जाम हो सकता है । इस मौक़े पर भागलपुर शाखा के पूर्व शाखा सचिव सह केंद्रीय परिषद सदस्य आर के सिंह , संयुक्त सचिव हीरा सिंह , हितेश कुमार सिंह ,अजय सिंह ,शंभु राम ,अजीत सिंह,बिरजू दास, आलोक ,विजय महतो,मान सिंह मूर्मू,जितेंद्र यादव , शिव शकर गुप्ता ,नूतन देवी ,रेखा देवी सहित दर्जनों कर्मचारी उपस्थित थे ।

More Stories
लखनऊ26 अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर प्रदेश की रात 10 बजे की बड़ी खबरें..
प्रयागराज26 अप्रैल2026*नेपाली भाषी गोरखा परिवार को कालीबाड़ी मन्दिर के ट्रस्टियों ने कर दिया घर से बेघर
पूर्णिया बिहार 26 अप्रैल 26 *छुट्टी पर कुलपति की क्लास: कॉपी पर रोल नंबर सीधा कराओ*