भागलपुर से रिपोर्ट=शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपीआजतक
भागलपुर06अगस्त23*दो महिलाओं के बीच हुए विवाद में एक महिला के पुत्र ने दूसरे महिला को मारी गोली ,
गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए भागलपुर में भर्ती कराया गया*
भागलपुर के पुलिस जिला नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के बोचाही गांव में गूगल दो महिलाओं के बीच विवाद हो गया, देखते ही देखते विवाद ने विकराल रूप धारण कर लिया और एक महिला की पुत्र ने दूसरे महिला और उसके परिजनों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी | गोलीबारी की घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई ,जिसे इलाज के लिए भागलपुर का मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है | घटना के बाबत बताया जा रहा है कि विनोद मंडल की पत्नी सविता देवी और रमेश मंडल की पत्नी बरसा देवी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और देखते ही देखते विवाद ने विकराल रूप धारण कर लिया | घटना के बाबत सविता देवी विनोद मंडल ने बताया कि उनके पत्नी और बरसा देवी के बीच विवाद हुआ जिसके बाद बरसा देवी का पुत्र अभिमन्यु के द्वारा अवैध हथियार से अंधाधुंध फायरिंग किया गया जिससे उसकी पत्नी सविता देवी गंभीर रूप से घायल हो गई | घटना के बाद सविता देवी के परिजनों ने अभिमन्यु को हथियार के साथ पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया |

More Stories
नई दिल्ली7अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*आज का राशिफल*
नई दिल्ली7अगस्त26*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
मुम्बई6अगस्त26*तरुण तेजपाल 2013 रेप केस में दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने बरी करने का फैसला पलटा