भागलपुर05मई25 सच्चिदानंद नगर मोहल्ले में आयोजित निशुल्क जन सेवा शिविर का उद्घाटन किया
बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपी आजतक
आज भागलपुर के माननीय विधायक अजीत शर्मा जी के द्वारा वार्ड संख्या 31 अंतर्गत सच्चिदानंद नगर मोहल्ले में आयोजित निशुल्क जन सेवा शिविर का उद्घाटन किया गया। उक्त शिविर में जिनका मतदाता सूची में नाम छूट गया है उनका नाम जोड़ने, श्रम कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, राशन कार्ड इत्यादि बनाने हेतु आवेदन निशुल्क लिया जा रहा है। इस अवसर पर विधायक श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा भागलपुर नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में निशुल्क जन सेवा शिविर लगाया जाएगा तथा जरूरतमंद नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निदान किया जाएगा। इस कार्यक्रम के दौरान उक्त शिविर में जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष कोमल सृष्टि, ज्योति देवी, आरती सिंह, खुशबू देवी, विकास कुमार, विजय कुमार सहित काफी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष मौजूद थे।

More Stories
मथुरा 11 दिसंबर 25*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर अधिकारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में पैदल गश्त*
मथुरा 11 दिसंबर 25*क्षेत्राधिकारी रिफायनरी पुलिस बल के साथ रिफाइनरी क्षेत्र का पैदल गश्त*
मथुरा 11 दिसंबर 25*क्षेत्राधिकारी महावन द्वारा पुलिस बल के साथ बलदेव थाना क्षेत्र का पैदल गश्त*