भागलपुर05मई*हेल्थ सेक्टर में टीएमबीयू करेगा एमओयू।
नर्सिंग और हॉस्पिटल मैनेजमेंट के क्षेत्र में होगा करार, छात्रों के लिए खुलेंगे अवसर के द्वार।
भागलपुर। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) अब नर्सिंग और हॉस्पिटल मैनेजमेंट (अस्पताल प्रबंधन) के क्षेत्र में भी संस्थानों के साथ करार यानी एमओयू करेगा। इसके लिए पहल शुरू कर दी गई है। उक्त बातें कुलपति प्रो. जवाहर लाल ने एक कार्यक्रम के दौरान कही।
तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जवाहर लाल ने शुक्रवार को रहमान नर्सिंग होम कैम्पस तातारपुर स्थित एडवांस ट्रॉमा एंड मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में जर्मनी निर्मित अत्याधुनिक ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोप मशीन का उद्घाटन किया। यह मशीन पच्चीस गुना अधिक आवर्धन (अपने वास्तविक आकार से अधिक बड़ा दिखाना) दिखाता है। इस मशीन की कीमत लगभग पंद्रह लाख रूपए है। इससे सर्जरी में काफी आसानी होगी।
मौके पर कुलपति ने चिकत्सकों और नर्सिंग स्टाफ को संबोधित करते हुए कहा की चिकित्सा का क्षेत्र मानव सेवा का सर्वोच्च क्षेत्र है। चिकित्सक और नर्स का पेशा काफी बड़ा होता है। ये धरती के भगवान होते हैं। कोरोना काल के बाद हॉस्पिटल की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। हेल्थ के प्रति लोग जागरूक हुए हैं। कुलपति ने कहा की तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय जल्द ही एडवांस ट्रॉमा हॉस्पिटल के साथ अस्पताल प्रबंधन के क्षेत्र में एमओयू पर हस्ताक्षर करेगा। इससे मैनेजमेंट के क्षेत्र में भी लाभ मिलेगा। एमबीए, कॉमर्स, आईआरपीएम आदि विषयों के छात्र यहां ट्रेनिंग और प्रोजेक्ट पर काम करेंगे। मार्केटिंग के क्षेत्र में भी विश्वविद्यालय के छात्र पहल करेंगे। इससे टीएमबीयू की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ेगी।
उन्होंने हॉस्पिटल परिसर का मुआयना भी किया। वीसी को हॉस्पिटल कैम्पस का भ्रमण कराया गया। उन्होंने सभी यूनिट को बारीकी से देखा और व्यवस्थित सिस्टम देखकर काफी सराहना भी की। कुलपति ने आईसीयू, डायग्नोसिस सेंटर, एक्सरे रूम, लैब, लेबोरेटरी, ऑपरेशन थियेटर, कैफेटेरिया, आउटलेट, म्यूजिकल थिरेपी, होंडा हाउस, पावर हाउस आदि को देखा।
कुलपति ने म्यूजिकल थिरेपी की खूब प्रशंसा की। वीसी प्रो. लाल जुगाड टेक्नोलोजी से स्वनिर्मित एंबुलेंस देखकर आश्चर्यचकित हुए। मौके पर वीसी ने डॉ इम्तियाजुर रहमान से जुगाड एंबुलेंस के बनाने की प्रक्रिया और उस पर आने वाली लागत के बारे में भी जानकारी ली।
कुलपति ने कहा की एडवांस ट्रॉमा सेंटर भागलपुर जैसे शहर के लिए अदभुत और अकल्पनीय है। जहां एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं मौजूद हैं। प्रोजेक्टर के माध्यम से हॉस्पिटल की सुविधाओं और गतिविधियों की जानकारी दी गई।
इसके पूर्व कुलपति सहित सभी अतिथियों का स्वागत बुके, अंग वस्त्र और पौधा भेंट कर किया गया।
इस अवसर पर प्रसिद्ध हड्डी एवं नस रोग विशेषज्ञ डॉक्टर इम्तियाजुर रहमान, प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर इमराना रहमान, टीएमबीयू के रजिस्ट्रार डॉ गिरिजेश नंदन कुमार, एमबीए की डायरेक्टर डॉ. निर्मला कुमारी, पीआरओ डॉ दीपक कुमार दिनकर, डॉ अशोक ठाकुर, सीनेट सदस्य मुजफ्फर अहमद, सैयद जीजाह हुसैन, डॉ श्रीमंत मुखोपाध्याय, संतोष कुमार, मनोज शर्मा सहित हॉस्पिटल के नसिंग स्टाफ मौजूद थे।

More Stories
कौशाम्बी 31 मार्च 26*गैंगरेप का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार*
पूर्णिया बिहार 31 मार्च 26 पूर्णिया के सीमेंन स्टेशन की सराहना: जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण
कौशाम्बी 31 मार्च 26*जमीन हड़पने की नीयत से की गई थी पूर्व प्रधान की हत्या*