भागलपुर04/08/2026*सतत् जीविकोपार्जन एवं वृद्धजन पेंशन योजना का किया जा रहा व्यापक प्रचार-प्रसार*
भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपीआजतक
भागलपुर*सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सतत् जीविकोपार्जन एवं वृद्धजन पेंशन योजना का किया जा रहा व्यापक प्रचार-प्रसार*
भागलपुर, 04 अगस्त*श्रावणी मेला के अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा मेला क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख स्थलों पर नुक्कड़ नाटकों का आयोजन कर राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसी क्रम में आज नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सतत् जीविकोपार्जन कार्यक्रम एवं बिहार वृद्धजन पेंशन योजना के संबंध में श्रद्धालुओं एवं आमजन को जागरूक किया गया।
कलाकारों ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति के माध्यम से योजनाओं के उद्देश्य, पात्रता, लाभ एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी सरल एवं रोचक शैली में प्रस्तुत की। नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि पात्र परिवार एवं वरिष्ठ नागरिक इन योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी आजीविका को सुदृढ़ बना सकते हैं तथा सामाजिक सुरक्षा का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
नुक्कड़ नाटक के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों ने प्रस्तुतियों को उत्साहपूर्वक देखा तथा योजनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। जनजागरूकता अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र लाभुकों तक राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना तथा उन्हें योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करना है।
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा श्रावणी मेला की अवधि में विभिन्न जनहित एवं जनकल्याणकारी विषयों पर इसी प्रकार नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से निरंतर जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं, ताकि अधिकाधिक श्रद्धालुओं एवं आमजन तक सरकार के संदेश प्रभावी ढंग से पहुंच सकें।

More Stories
कौशाम्बी4अगस्त26*कर्मकारों के पंजीयन के लिए प्रत्येक विकास खण्ड में कैम्प का किया जाएगा आयोजन*
असम4जुलाई2026*और बोलो दिन भर अदानी अंबानी करनेवाले गांधी और वाड्रा परिवार ने कितना डोनेशन दिया*
कानपुर देहात, 04 अगस्त 2026*जिलाधिकारी ने की जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक, दिये निर्देश*