भागलपुर03अगस्त23*धार्मिक स्थल पर पथराव से आक्रोशित लोगों ने निकाला मुख्यमंत्री का अर्थी जुलूस।
असामाजिक तत्वों के द्वारा धार्मिक स्थल पर किए गए पथराव की घटना पर बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोशित लोगों ने निकाला मुख्यमंत्री का अर्थी जुलूस
भागलपुर बिहार
शैलेन्द्र कुमार गुप्ता
भागलपुर। जिले के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के परवत्ती मोहल्ले में धार्मिक स्थल पर असामाजिक तत्व के लोगों के द्वारा पथराव की घटना को अंजाम दिया गया था।6 दिन बीत जाने के बावजूद अब तक असामाजिक तत्व के लोगों की गिरफ्तारी नहीं होने से भाजपा के भागलपुर में पुतला दहन किया।वही विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रहे रोहित पांडे पिछले 3 दिनों से कचहरी चौक पर आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं। बावजूद इसके अब तक असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोशित भागलपुर भाजपा के कार्यकर्ता एवं विभिन्न सामाजिक संगठन के लोगों ने भागलपुर स्टेशन चौक से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अर्थी जुलूस निकाला। अर्थी जुलूस स्टेशन चौक से घंटाघर चौक होते हुए कचहरी चौक पहुंचा। इस दौरान अर्थी जुलुस में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फुका। अर्थी जुलूस में शामिल लोग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते दिखे।

More Stories
लखनऊ 6 अप्रैल 26*अब नहीं चलेगी स्कूलों की मनमानी… यूपी बोर्ड का बड़ा फरमान,
हरिद्वार6 अप्रैल 26*धर्म प्रशिक्षण शिविर के प्रत्येक विषय को मनोविज्ञान के अनुसार प्रस्तुत किया गया*
अयोध्या 6 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें