भागलपुर02अप्रैल*बिहार की जनता भारतीय जनता पार्टी के साथ ऐतिहासिक हुई केंद्रीय गृह मंत्री की रैली: अश्विनी चौबे*
– बिहार सरकार सभी मोर्च पर हो चुकी है फेल
पटना।
केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने हिसुआ नवादा की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार की जनता भारतीय जनता पार्टी के साथ है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की रैली ऐतिहासिक रही। जनता का समर्थन जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी को मिल रहा है, उससे बिहार सरकार की नींद उड़ गई है। जानबूझकर सासाराम में प्रस्तावित रैली न हो इसके लिए बिहार सरकार ने षड्यंत्र रचा।
केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि 2024 में प्रदेश के सभी सीटों पर एनडीए की जीत होगी। 2025 में प्रचंड बहुमत से बिहार में सरकार बनेगी। बिहार में जब मुख्यमंत्री का गृह जिला ही असुरक्षित है तो पूरे बिहार में कानून व्यवस्था का हालात कितना खराब होगा, इसका अंदाज ही लगाया जा सकता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अपना गृह जिला ही संभाला नहीं रहा है, फ़िर ये बिहार को क्या संभालेंगे ? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लंबे समय से बिहार के गृह मंत्री हैं, उन्हें तत्काल इस्तीफा देना चाहिए।

More Stories
कौशाम्बी9मई26*राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ने कार्यालय जिला कमांडेंट होमगार्ड्स भवन का किया शिलान्यास*
कौशाम्बी9मई26*संगम हीरो बाइक एजेंसी में लगी आग,मची अफरा-तफरी लाखों का जला सामान*
लखनऊ9मई26*होर्डिंग लगवा रहे भाजपा नेता को गोली मारी गई, आरोपी हिरासत में*