June 29, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

भागलपुर02अप्रैल*नवनियुक्त भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।

भागलपुर02अप्रैल*नवनियुक्त भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।

भागलपुर02अप्रैल*नवनियुक्त भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।

आज श्री कसौधन वैश्य पंचायत समिति भागलपुर की ओर से नवनियुक्त भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार का अभिनंदन समारोह कसौधन वैश्य पंचायत काजीचक भागलपुर में किया गया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए होम्योपैथ जगत के प्रसिद्ध डॉक्टर विनय गुप्ता ने अंग वस्त्र और पुष्पगुच्छ से स्वागत अभिनंदन किया। डॉ विनय गुप्ता ने स्वागत संबोधन करते हुए कहा कि हम सब के लिए आज बहुत ही सुखद और सुनहरा दिन है। आज भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष के रूप में भाजपा के कार्यकर्ता जिन्होंने बाल काल से ही स्वयंसेवक होने का कार्य प्रारंभ कर दिया था और भारतीय जनता पार्टी के मजबूत सिपाही बनकर पार्टी का काम को कर रहे थे खुशी होती है जब अपने बीच के लोग अध्यक्ष बन कर आते हैं। विनय गुप्ता ने प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व को ढेर सारी धन्यवाद भी दिया। समिति के महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष रत्ना गुप्ता ने भी अंग वस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत करते हुए कहां की संतोष कुमार को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर समिति के साथ-साथ सभी समाज वासियों को भी बधाई दिया और कहा कि हमारे समाज के लिए यह बहुत गर्व की बात है कि हमारे समाज के एक कार्यकर्ता जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी में सिर्फ काम ही नहीं किया बल्कि और भी लोगों को हमेशा पार्टी में जोड़ने का काम किया और हर लोगों के सुख और दुख में खड़ा होने का जिसने काम किया वैसे संतोष कुमार को जिलाध्यक्ष बना कर शीर्ष नेतृत्व ने हम सबों का मान बढ़ाया है। भागलपुर भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि हम कश्यप ऋषि और उनके वंशजों को नमन करते हैं। जिनका एक स्वर्णिम इतिहास है। उन्होंने कहां की समाज की जो भी उम्मीद और आकांक्षाएं होगी। उन पर मैं हमेशा खरा उतरने का अथक प्रयास करूंगा और सुख हो या दुख आपके साथ हमेशा खड़ा रहूंगा। संतोष कुमार ने दिलेरी दिखाते हुए बैठक में उपस्थित सभी लोगों को अपना मोबाइल नंबर भी दिया और कहा कि यह मोबाइल नंबर आप सबों के लिए दिन रात खुला रहेगा। इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए राजकिशोर गुप्ता कसोंधन ने उपस्थित सभी लोगों का माल्यार्पण करा कर पुष्पगुच्छ देकर स्वागत और अभिनंदन कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। इस कार्यक्रम में समिति के उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता, प्रभाष गुप्ता, डॉ. देवेंद्र वैद्य, डॉ. राकेश आलोक गुप्ता, ब्रह्मदेव गुप्ता, आशीष गुप्ता, सुनंदा गुप्ता, बबीता गुप्ता, सुनीता गुप्ता, युवा सचिव गोपू गुप्ता, अनमोल गुप्ता, गोपाल गुप्ता, विजय राही एवं भारतीय जनता पार्टी भागलपुर जिला के पूर्व उपाध्यक्ष मुकेश सिंह, पूर्व जिला मंत्री मनीष दास, उमाशंकर मंडल युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत गुप्ता, पूर्व महामंत्री राज तेजस्वी, रमेश सिन्हा, राजकुमार यादव, श्रवण सिंह एवं कसौधन वैश्य पंचायत के सभी सदस्य गण एवं समाज के वरिष्ठ लोग उपस्थित रहे।
उक्त जानकारी इंदु भूषण झा ने दी।

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.