भागलपुर01मई25 सरकार को धन्यवाद, सुन रही है हमारी आवाज’’
बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपी आजतक
‘‘सरकार को धन्यवाद, सुन रही है हमारी आवाज’’
*445 ग्राम संगठनों में महिला संवाद संपन्न*
*95 हजार से अधिक महिलाएँ ले चुकी हैं हिस्सा*
भागलपुर 1 मई 2025,‘‘हमारी आवाज सुनने के लिए सरकार का बहुत-बहुत धन्यवाद। गाँव-गाँव आकर सरकार हमारी आवाज सुन रही है। योजनाओं और नीति निर्माण को लेकर हमारी आकांक्षाओं को जान रही है। इससे बढ़कर और क्या हो सकता है। सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए इससे बढ़कर और क्या माध्यम हो सकता था।‘’ भागलपुर के जगदीशपुर प्रखंड की रहने वाली पार्वती देवी ने आज खिरीबाँध पांचयत स्थित आशियाना जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में यह बात कही।
महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाएं अपनी आकांक्षाओं और सुझावों को सरकार तक पहुंचा रही है। उन्हें उम्मीद है कि सरकार इस पर जरूर संज्ञान लेगी। इसी तरह रंगरा चैक प्रखंड अन्तर्गत भवानीपुर पंचायत में नारी शक्ति जीविका महिला ग्राम संगठन स्तर पर आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में बोलते हुए निर्मला देवी कहती है कि सरकार की नीतियों की वजह से हम जैसी महिलाओं की आवाज मुखर हुई है। अब हम अपनी मांगों को सरकार के समक्ष रख सकते हैं। सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेकर हम अपने जीवन में आगे बढ़े हैं। इससे हमारा जीवन संवरा है। गाँव की अन्य महिलाएँ भी महिला संवाद कार्यक्रम में बढ़चढ़कर हिस्सा ले रही हैं।
30 ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यक्रम संमन्न:
भागलपुर जिले में आज भी 30 ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रकार जिले में अब तक कुल 445 ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न हो चुका है। इन संवाद कार्यक्रमों से विभिन्न गाँवों की कुल 95 हजार से अधिक महिलाएँ सम्मिलित हो चुकी हैं। सरकार के इस प्रयास से महिलाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। इस दौरान वे खुलकर अपने गांव के विकास और नई नीतियों पर चर्चा कर रही हैं साथ ही योजनाओं से मिले लाभों के बारे में अपना अनुभव साझा करते हुए अन्य महिलओं का उत्साहवर्धन कर रही हैं।

More Stories
पूर्णिया बिहार 25 जून26 आपातकाल के 51 साल भाजपा ने मनाया ‘संविधान हत्या दिवस’,
पूर्णिया25जून26*बायसी में शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई, 839 लीटर विदेशी शराब बरामद
बांदा 25 जून 26*किसानों के खेतों से बिना अनुमति हाईटेंशन लाइन डालने का विरोध, प्रभावित किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन*