भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपीआजतक।
भागलपुर 9 अगस्त 2023*शहीदो एवं राष्ट्र नायकों पुष्पांजलि सह सम्मान यात्रा का आयोजन किया गया।
अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था जनप्रिय भागलपुर, गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र, केंद्रीय शांति सदभावना समिति, लोकसमिति, गांधी आश्रम शोभानपुर, आंगिक संपर्क समस्या निवारण समिति और सर्वोदय मंडल की ओर से शहीदो एवं राष्ट्र नायकों पुष्पांजलि सह सम्मान यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भागलपुर शहर में स्थित शहीदो और राष्ट्र नायकों की प्रतिमा और स्मारक स्थल पर माल्यार्पण सह किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ तिलकामांझी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो जवाहरलाल द्वारा गांधी विचार विभाग में स्थित गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। कुलपति प्रो जवाहरलाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा अगस्त क्रांति को हम भुला नहीं सकते। आज के ही दिन देश के लाखों लोगों ने देश की आजादी की खातिर अपनी कुर्बानी दी, जेल गए। देश की आज़ादी के उन लाखों लोगों की कुर्बानी को आज मिटा देने की शाजिस चल रही है। ऐसे में आजादी के मूल्यों और संविधान को बचाने की चुनौतियां हमारे सामने है। माल्यार्पण के बाद कुलपति प्रो जवाहरलाल ने हरी झंडी दिखा कर यात्री दल को रवाना किया। उक्त अवसर पर डी. एस. डब्लू प्रो डॉ योगेंद्र, गांधी विचार विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ विजय कुमार, हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा महाराष्ट्र के पूर्व कुलपति सह प्राध्यापक डॉ मनोज कुमार उपस्थित थे। यात्री दल हिंदी विभाग स्थित डॉ रामधारी सिंह दिनकर, विश्वविद्यालय स्थित अमर शहीद तिलकामांझी, गांधी शांति प्रतिष्ठान स्थित बोधनारायण मिश्र और दामिनी देवी, अमर शहीद सरदार भगत सिंह, दीपनारायण बाबू, सुभाष चन्द्र बोस, रामकृष्ण परमहंस स्कूल स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू, स्वामी विवेकानंद, आदमपुर स्थित अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद, सदर अस्पताल स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण, सरदार वल्लभ भाई पटेल, वीर कुंवर सिंह, त्रिमूर्ति चौक स्थित गांधी, इंद्रा गांधी, राजीव गांधी, और अंबेडकर चौक स्थित बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण सह पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का समापन किया गया। माल्यार्पण करने वालो में क्रमश प्रो जवाहरलाल, डॉ योगेंद्र, डॉ विजय, डॉ मनोज, डॉ सुजाता, बासुदेव भाई, डॉ डी. पी. सिंह, डॉ एस.पी. सिंह, अरविंद कुमार रामा, डॉ उमेश नीरज, अमन कुमार सिन्हा, अनिता शर्मा, वीणा देवी, अधिवक्ता विनोद कुमार पंझा, संजय कुमार, गौतम कुमार, ताकि अहमद जावेद ने माल्यार्पण कर शहीदो और राष्ट्र नायकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा आज ऐतिहासिक संदर्भों की व्याख्या अपने निहित स्वार्थ को लेकर किया जा रहा है। जिससे संवैधानिक और लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या हो रही है। गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई से ध्यान भटकाने के लिए संप्रदाय, जाति, धर्म और नस्ल का भेदभाव फैलाकर सांप्रदायिकता और जातीय ध्रुवीकरण किया जा रहा है। जिससे आजादी के मूल्यों पर कुठारा घात हो रहा है। इसलिए आजादी के मूल्यों और संविधान के जानकारी के लिए शहीद सम्मान यात्रा का आयोजन किया गया है।
कार्यक्रम का संयोजन डॉ मनोज कुमार, डॉ उमेश नीरज और गौतम कुमार द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पर्चा का वितरण किया गया।
इस अवसर पर बाबूलाल कुमार पासवान, देशराज वर्मा, संतोष कुमार, सुभाष प्रसाद, राजीव कुमार, टार्जन कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित हुए।
गौतम कुमार,जनप्रिय भागलपुर
More Stories
मिर्जापुर: 23जून 25 *शहर के ज्वलंत मुद्दों को लेकर किया प्रदर्शन*
हिसार23जून25*गुम शुदा की तलाश
लखनऊ23जून25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….*