भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपीआजतक
भागलपुर 7 मार्च 26*नवगछिया के जगतपुर में करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत, नीलगाय पकड़ने के लिए बिछाए गए तार से हुआ हादसा*
भागलपुर,नवगछिया के जगतपुर इलाके से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान करण के रूप में हुई है बताया जा रहा है कि वह रोज़ की तरह सुबह अपने खेत में पटवन (सिंचाई) करने गए थे, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यह दिन उनके जीवन का आखिरी दिन साबित होगा जानकारी के अनुसार, खेत में काम करने के बाद जब करण घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में अचानक उनका पैर फिसल गया संतुलन बनाने के लिए उन्होंने पास में पड़े एक नंगे तार को पकड़ लिया उन्हें यह नहीं पता था कि उस तार में बिजली का करंट दौड़ रहा है जैसे ही उन्होंने तार पकड़ा, वे करंट की चपेट में आ गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करंट लगते ही करण जोर-जोर से चीखने लगे और उनके शरीर से धुआं उठता दिखाई दिया यह दृश्य देखकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों के होश उड़ गए।ग्रामीणों का आरोप है कि पास में रहने वाले मंशा शेख ने नीलगाय को पकड़ने के उद्देश्य से अवैध रूप से खेत में बिजली का नंगा तार बिछाया था। नीलगाय तो नहीं फंसी, लेकिन इस लापरवाही ने एक निर्दोष युवक की जान ले ली।घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। पूरे गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में दोषी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

More Stories
सुल्तानपुर8अगस्त26*‘पास’ और ‘फीस’ की सिफारिश ने खोले रिश्तों के राज? वायरल पत्रों से मचा हड़कंप*
मुम्बई8अगस्त2026*गृहमन्त्री आज नेशनल अर्बन को-ऑपरेटिव फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (NUCFDC) के नए कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।*
मुम्बई8अगस्त26*महराष्ट्र सरकार ने सिंगापुर स्थित मैपलट्री और सुरबाना जुरोंग के साथ महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए