भागलपुर 5 अप्रैल 26*भागलपुर में लॉयर्स ब्लॉक-कम-लाइब्रेरी का भव्य उद्घाटन सम्पन्न।*
भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपीआजतक
भागलपुर में जिला बार एसोसिएशन द्वारा नव-निर्मित लॉयर्स ब्लॉक-कम-लाइब्रेरी का उद्घाटन समारोह आज सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन सह राज्यसभा सदस्य श्री मनन कुमार मिश्रा ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर भवन का उद्घाटन किया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिवक्ता, न्यायिक अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उद्घाटन के बाद अपने संबोधन में श्री मिश्रा ने कहा कि यह नई लाइब्रेरी और ब्लॉक अधिवक्ताओं के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराएगा जिससे उनके कार्य में और अधिक दक्षता आएगी।
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री बिरेश प्रसाद मिश्रा और महासचिव श्री अंजनी कुमार ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का स्वागत किया और इस परियोजना को अधिवक्ताओं के हित में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
इस नए भवन के शुरू होने से भागलपुर के अधिवक्ताओं को अध्ययन और कार्य के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा जिससे न्यायिक प्रक्रिया को भी मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

More Stories
कानपुर नगर 30अगस्त 26*बंगले, ठेके और टेंडर किसके इशारे पर बंटते रहे,सवाल उठे तो कानून के नाम पर चेहरे क्यों डरते घूम रहे?*
कानपुर नगर 30अगस्त 26*शहर के नामी कार्डियोलॉजी अस्पताल में गरीब युवक के लिए इलाज़ ही नहीं, बताया दिल्ली जाओ।*
उत्तर प्रदेश 30अगस्त 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*