भागलपुर 23 मार्च*सम्राट चौधरी सदस्य बिहार विधान परिषद को भारतीय जनता पार्टी बिहार के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए गए।
आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सम्राट चौधरी सदस्य बिहार विधान परिषद को भारतीय जनता पार्टी बिहार के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए। विधानमंडल सत्र के दौरान बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की कमान सांसद डॉक्टर संजय जयसवाल से लेकर बिहार विधान परिषद सदस्य सम्राट चौधरी को दिए जाने की जानकारी मिलते ही भाजपा के विधायकों और विधान परिषद सदस्ययों ने उन्हें बधाइयां दी। इधर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और एमएलसी सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी को बिहार भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। भागलपुर भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार पटना में सम्राट चौधरी के आवास पर भेंट कर अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत अभिनंदन किया। जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी 2024 में बिहार राज्य से लोकसभा की सभी सीटें हासिल करेगी और 2025 में बिहार में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी यह तय है।
इधर भागलपुर में जानकारी मिलने पर हर्ष का वातावरण बना हुआ है। कार्यकर्ता एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं। निवर्तमान जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के साथ ही अगले विधानसभा चुनाव के हिसाब से सम्राट चौधरी को या अहम जिम्मेदारी दी। सम्राट चौधरी काफी समय से बिहार प्रदेश भाजपा कार्यालय में एक निश्चित अंतराल पर मीडिया से बाकी नेताओं के मुकाबले ज्यादा रू ब रू होते होते रहे हैं। नभय कुमार चौधरी, विजय सिंह प्रमुख, नरेश चंद्र मिश्रा, पवन मिश्रा, दिलीप निराला, विपुल सिंह, डॉ रोशन सिंह, देवव्रत घोष, अभिनव सिंह, मुरारी पासवान, इंदु भूषण झा, आशुतोष कुमार ढिल्लू, प्रणब दास, मनीष दास, पृथ्वी राज, उमा शंकर, राजेश टंडन, कुमार श्रवण, विकास कर्ण, सतीश कुमार उर्फ कन्हैया झा, आलोक सिंह बंटू, सुमन भारती, अर्जित शाश्वत चौबे, श्वेता सिंह, रुबी दास, बबीता मिश्रा, अनामिका ठाकुर, स्वेता सुमन, राजीव मुन्ना, सुधांशु भूषण, राज किशोर गुप्ता, माला सिंह, प्रीति शेखर, अभय वर्मन, अभय कुमार घोष सोनू, पंकज सिंह, सुधीर भगत, शशि मोदी, गौरव दास, रंजित यादव, प्रीति प्रसाद, अजीत गुप्ता, सोमनाथ शर्मा, चंदन ठाकुर, मोहित सिंह, संदीप शर्मा, हेमन्त शर्मा, मानस कुमार सिंह, खोका चौबे, सुधीर चौधरी, दिनेश मंडल समेत सैकड़ों कार्यकर्ता ने नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
रोहतास28सितम्बर25*एशिया कप 2025 पर भारत का शानदार जीत,पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा*
पूर्णिया बिहार28सितंबर25* दुर्गा पूजा के अवसर पर जलालगढ़ थाना अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया गया।
लद्दाख28सितम्बर25*एनडीपीएफ लद्दाख में पूर्व सैनिक Tsewang Tharchin सहित 4 लोगों की हत्या की कड़ी निन्दा करता है।