भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपीआजतक
भागलपुर 19 अप्रैल 26*”स्वस्थ युवा स्वस्थ भागलपुर” अभियान के शुभारंभ एवं प्रशिक्षण कार्यशाला का किया गया आयोजन ।
भागलपुर जिले में युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने एवं मादक पदार्थों के अवैध व्यापार पर प्रभावी रोक लगाने हेतु “स्वस्थ युवा स्वस्थ भागलपुर” नामक विशेष महाअभियान प्रारंभ किया गया है। इस अभियान के सफल क्रियान्वयन के उद्देश्य से आज दिनांक 19 अप्रैल 2026 को समीक्षा भवन, भागलपुर में वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर की अध्यक्षता में तथा नगर पुलिस अधीक्षक, भागलपुर एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों की उपस्थिति में एक प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में जिले के सभी थाना के अपर थाना अध्यक्षों ने भाग लिया। प्रशिक्षण कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य अभियान के प्रभावी संचालन हेतु सभी अपर थाना अध्यक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करना था। इस क्रम में सभी थाना क्षेत्रों के अपर थाना अध्यक्षों को अभियान का नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है।अभियान के अंतर्गत नोडल पदाधिकारियों को निम्नलिखित प्रमुख निर्देश दिए गए हैं।* अपने-अपने थाना क्षेत्र में ड्रग्स से संबंधित हॉटस्पॉट स्थलों की पहचान कर नियमित कार्रवाई करना।ड्रग्स सप्लायरों के विरुद्ध आसूचना संकलन करते हुए सुदृढ़ सूचना तंत्र विकसित करना।
समीपवर्ती थाना क्षेत्रों के साथ समन्वय स्थापित कर ड्रग्स सप्लायर एवं हॉटस्पॉट की पहचान करते हुए संयुक्त अभियान चलाना ।
ड्रग्स से संबंधित मामलों में जेल में बंद, रिहा एवं वांछित अपराधियों की सूची तैयार कर उनके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करना।
ड्रग्स की बरामदगी, सैंपलिंग, प्रमाणन एवं एफएसएल (FSL) को भेजने की संपूर्ण प्रक्रिया की नियमित मॉनिटरिंग करना।
यह अभियान भागलपुर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सतत रूप से संचालित किया जाएगा। विशेष रूप से स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान एवं अन्य संवेदनशील स्थलों पर निगरानी बढ़ाई जाएगी, ताकि युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से सुरक्षित रखा जा सके।
सभी आम नागरिकों से अपील की जाती है कि ड्रग्स से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना वरीय पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक, संबंधित थाना अध्यक्ष अथवा नोडल पदाधिकारी को गोपनीय रूप से उपलब्ध कराएं। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी तथा प्राप्त सूचना के आधार पर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
इस महाअभियान का उद्देश्य भागलपुर जिले को अवैध ड्रग्स (सूखा नशा) के अभिशाप से मुक्त कर स्वस्थ एवं सुरक्षित युवा समाज का निर्माण करना है।

More Stories
वाराणसी 19 अप्रैल 26*” भारत के सुख समृद्धि की कामना से नमामि गंगे ने उतारी बिंदु माधव की आरती “
मथुरा 19 अप्रैल 26*“MISSION SHAKTI”**फेज 5.0 के तहत जिले के सभी तहसीलों में महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक*
लखनऊ 19 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*