भागलपुर 15 जुलाई* मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का फूका पुतला।
संवाददाता – भागलपुर से शैलेन्द्र कुमार की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपी आज़तक
भागलपुर 15 जुलाई* भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में भागलपुर में भाजपा ने मनाया काला दिवस, मुख्यमंत्रीऔर उपमुख्यमंत्री का फूका पुतला*
भागलपुर, बिहार की राजधानी पटना में गुरुवार को विधानसभा मार्च के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं पर की गई लाठीचार्ज के खिलाफ भागलपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने काला पट्टी लगाकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री का पुतला जला कर काला दिवस मनाया। जिलाध्यक्ष संतोष साह के अगुवाई में भागलपुर में नीतीश – तेजस्वी सरकार के खिलाफ जमकर नारा लागते हुए प्रदर्शन किया गया मौके पर संतोष साह, प्रीति शेखर , बंटी यादव ने कहा कि बिहार में जंगल राज 3 का आगमन हुआ है। सरकार के इशारे पर पुलिसिया गुंडागर्दी हुई है, वह आजाद भारत मे निरंकुशता और तानाशाह का एक बड़ा गवाह बनेगा। कहा कि लोकतंत्र को शर्मसार करते हुए शिक्षकों महिलाओं छात्रों और बिहार के भविष्य को बचाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज यह दर्शाता है कि नीतीश सरकार लाठीतन्त्र शासन चला कर विरोधियों को कुचलने की साजिश कर रही है। उन्होंने कहा कि सत्ता के घमंड में कुर्सी कुमार ने निहत्थे कार्यकताओं पर बर्बरतापूर्ण प्रहार कर लोकतंत्र की हत्या की है,जिसका माकूल जबाब बिहार की जनता देगी। शांतिपूर्ण मार्च पर निर्ममतापूर्वक लाठी बरसाना सरेआम गुंडागर्दी है और इस गुंडाराज को बिहार की जनता भुगत रही है।बीजेपी के प्रदर्शनकारियों ने एक सुर में कहा की बिहार के युवा शिक्षकों के हक की लड़ाई के लिए भाजपा शांतिपूर्ण कल विधानसभा मार्च कर रही थी, हमलोग खुद उस मार्च में शामिल थे, और बिहार के इस निरंकुश सरकार के जो मुखिया हैं नीतीश कुमार के इशारों पर पुलिस जो वर्दी के रूप में गुंडे है उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर लाठी चलाया है और हमारा कार्यकर्ता शहीद हुआ है, हमारे भागलपुर और नवगछिया के कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं। हमलोगो ने प्रण किया है की अब नीतीश कुमार अब तुम बहुत दिनों तक गद्दी पर नही रहने वाले हो, तुमने जिस जंगल राज के प्रणेता के हाथों में बिहार को गिरवी रख दिया है बहुत जल्द चाचा और भतीजा बिहार से बाहर होने वाले हो। कल यदि राजद का कोई मार्च होता तो पटना लूट चुका होता, भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहीं कोई विद्रोह नही किया, हमलोग शांतिपूर्ण मार्च कर रहे थे।

More Stories
लखनऊ15 फ़रवरी 26*सपा का बढ़ता कुनबा, दर्जनों नेताओं की सपा में एंट्री…
टी-20 वर्ल्डकप में भारत की पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीतः 61 रन से हराया; ईशान के 77 रन बनाए, इंडिया सुपर-8 में जगह बनाई*
कौशाम्बी 15 फ़रवरी 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी किया कुछ महत्वपूर्ण खबरें