*भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपीआजतक
भागलपुर 13 अप्रैल 24*ज्ञान भारतम मिशन को लेकर डीडीसी ने किया विभिन्न स्थलों का दौरा*
भागलपुर, 13 अप्रैल 2026 : भागलपुर के उप विकास आयुक्त (डीडीसी) श्री प्रदीप कुमार सिंह ने ज्ञान भारतम मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से शहर के विभिन्न ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पीर दमड़िया खानकाह सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का निरीक्षण किया और वहां संरक्षित प्राचीन धरोहरों की जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
निरीक्षण के क्रम में पीर दमड़िया खानकाह में बड़ी संख्या में संरक्षित पांडुलिपियों का अवलोकन किया गया। यहां फारमानों और मुगलकालीन दस्तावेजों के रूप में एक हजार से अधिक ऐतिहासिक पांडुलिपियां सुरक्षित पाई गईं। डीडीसी ने इन अमूल्य धरोहरों के संरक्षण और डिजिटलीकरण की आवश्यकता पर विशेष बल दिया।
ज्ञान भारतम मिशन के तहत इन प्राचीन पांडुलिपियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपलोड करने की योजना है, जिससे इन्हें संरक्षित किया जा सके और शोधार्थियों एवं आम जनता के लिए सुलभ बनाया जा सके। इस पहल से देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।
डीडीसी श्री प्रदीप कुमार सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी महत्वपूर्ण स्थलों की पहचान कर वहां उपलब्ध पांडुलिपियों का दस्तावेजीकरण शीघ्र किया जाए। उन्होंने कहा कि यह मिशन न केवल विरासत संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि भागलपुर की ऐतिहासिक पहचान को भी सुदृढ़ करेगा।

More Stories
लखनऊ24जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
लखनऊ24जून26*लखनऊ अग्निकांड में 4 गिरफ्तार, 4 अफसर सस्पेंड,2 सदस्यीय SIT का गठन, सीएम ने कहा दोषी,बच नही पाएंगे
नई दिल्ली24जून26*भारत के एनएसए अजीत डोभाल के आगे रखी नेमप्लेट पर इंडिया की जगह ‘भारत’ लिखा दिखा.*