भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता
भागलपुर २२ अप्रैल २६ * कहकसा प्रवीण पुना बनी जेडीयू की राष्ट्रीय महासचिव
जदयू की वरिष्ठ नेत्री एवं राज्यसभा की पूर्व सदस्या कहकशां परवीन को पुनः जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय महासचिव पद पर नियुक्त किए जाने पर पार्टी में खुशी की लहर दौड़ गई। इसी क्रम में भागलपुर जिला जनता दल यूनाइटेड के जिला अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और हार्दिक बधाई दी।
इस अवसर पर विवेकानंद गुप्ता ने कहा कि कहकशां परवीन का अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और नेतृत्व कौशल पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।
वरिष्ठ नेता सुड्डू साईं ने कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी का जनाधार और अधिक मजबूत होगा।
जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र तोमर ने कहा कि पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा सराहनीय रही है।
वरिष्ठ नेता सुड्डू साईं , विनय सिंह , प्रदीप कुशवाहा , शैलेंद्र तोमर, राकेश ओझा,महादेव मंडल, चन्द्रशेखर मिश्र, शेखर पांडे, रोजी रानी,शबाना दाऊद,मनोज मंडल , कल्याणी शाह, अनुज सिंह ,अभय सिंह,
प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्षगण सोनी कुमारी , डॉ अजय सिंह ,गोलू मंगल ,संतोष पटेल ,संजीव चंद्रवंशी, महेश दास,राजीव सिन्हा, नंदन राय ,शालिनी शाह , अमन कुमार ,हीरा पांडे, , बीना सिंन्हा ,अंजू कुशवाहा ,कैलाश मंडल , राजेंद्र मंडल ,अशोक सिन्हा, मृत्युंजय कुशवाहा ,सूर्यकांत पटेल ,प्रखंड अध्यक्षगण विजय मंडल शाहबाज आलम मुन्ना ,किशोर कुमार, रविशंकर सिन्हा, ललन कुशवाहा ,गुरुदेव मंडल ,बृजेश सिंह, सदानंद कुमार,विनय कुमार,मनीष कुमार , कल्पना कर्ण ,महफूज आलम,अनिल दास ,अवधेश सिंह, पवन सिंह कुशवाहा ,अशोक चौधरी ,अमीन मडल ,शंकर भानु,मोहसिन,एहसान सनी पंडित, आयुष आनंद, सुब्रत कुमार के साथ-साथ काफी तादाद में नेताओं और कार्यकर्ताओं में हर्ष व्यक्त किये तथा शुभकामनाएं दीं ।
कहकशां परवीन ने भी सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगी। इस दौरान कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए खुशी जाहिर की।

More Stories
लखनऊ11जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
गोरखपुर11 जून26*जीडीए कर्मचारी बनकर ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, आवास दिलाने के नाम पर ऐंठे थे पैसे
कानपुर नगर 11/06/2026*बखरिया में दलित बस्ती राख, अनाज तक जला, पर रोड न होने से फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची – रचना सिंह गौतम