भागलपुर बिहार08दिसम्बर*कांग्रेस इंटक ने हिमाचल में कांग्रेस की जीत पर मनाया जश्न कहा- केंद्र में भी सरकार बनेगी
___________________
हिमाचल में कांग्रेस की बन रही सरकार को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस इंटक के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश उपाध्याय के नेतृत्व में हिमाचल में कांग्रेस पार्टी की कामयाबी और भाजपा की हार की खुशी में भागलपुर में कांग्रेसियों ने खुशी जाहिर करते हुए आतिशबाजी कर जश्न मनाया। लोगों ने कहा ऐसी ऐतिहासिक जीत पर कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है। इंटक की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने तिलकामांझी में आतिशबाजी करते हुए एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर नाचते गाते गाते हुए खुशियां जाहिर की। मौके पर कांग्रेस इंटक के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश उपाध्याय ने इस जीत पर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का जीत बताते हुए जनता का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि आगामी 2024 में केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। मौके पर उपेंद्र कुमार राम प्रवीण कुमार झा,डा आरिफ आजाद,डॉ विश्वजीत कुमार पूर्व इंजीनियर देवेंद्र प्रसाद मोदी,आनंद कुमार,कामेश्वर मंडल,सिकंदर चौधरी, विश्वजीत कुमार,बानो सिंह, सहदेव यादव,मंटू यादव, विवेक यादव, रविंद्र नाथ यादव,अभिषेक चौबे,रितेश कुमार,कैलाश हरि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
भवदीय
ओमप्रकाश उपाध्याय
प्रदेश अध्यक्ष
कांग्रेस इंटक बिहार
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
रायगड17अगस्त26*अंमली पदार्थांविरोधात जनजागृती अभियान; व्यसनमुक्त समाजासाठी पुढाकार
मथुरा 17 अगस्त 26 पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा तहसील गोवर्धन में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन*
मथुरा17अगस्त26* चोरी के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तगण को 01 एक अवैध हथियार,01 अवैध चाकू,01 मोटरसाईकिल व चोरी के रुपये सहित गिरफ्तार किया गया ।*