भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपी आजतक
*स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार को लेकर डीएम ने की बैठक*
भागलपुर 15 अप्रैल 2024* जिलाधिकारी डॉo नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य व्यवस्था में गुणवत्ता सुधार को लेकर सिविल सर्जन एवं आईएमए के अध्यक्ष एवं अन्य चिकित्सकों के साथ बैठक की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि चिकित्सा व्यवस्था का एक प्रोटोकॉल होता है जो मेडिकल कॉलेज के वाल पर प्रिंट कर दिया जाए साथ ही प्रत्येक सप्ताह में पांच मरीज का मेडिकल बोर्ड होना चाहिए जिसमें नए चिकित्सकों को सीखने का मौका मिलता है उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज एवं सदर अस्पताल में समय सारणी का अनुपालन किया जाए यदि कोई मशीन खराब है तो उनके लिए लगातार बीएमएसआईसीएल को निरंतर पत्र लिखा जाए ताकि साक्ष्य आपके पास रहे सुरक्षा के संबंध में उन्होंने कहा कि सिक्योरिटी गार्ड को निर्देशित किया जाए की सुरक्षा व्यवस्था में चुक हुई तो उन्हें टर्मिनेट किया जाए साथ ही पूरे परिसर में सीसीटीवी लगवाया जाए और यदि कहीं असामाजिक तत्व दिखाई देते हैं तो उनका फुटेज भेजी जाए ताकि उन पर कार्रवाई हेतु एसएसपी को भेजा जा सके उन्होंने कहा कि नर्सिंग होम पब्लिक क्लीनिक का रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। इससे वहां की चिकित्सा व्यवस्था का मानक बढ़ेगा बैठक में डॉक्टर अभिषेक ने बताया कि यहां की नर्सिंग सिस्टम अन्य राज्यों की तुलना में कमजोर है कई एएनएम, जीएनएम ड्यूटी नहीं करना चाहती है जिसके कारण सेकेंड लाइन की चिकित्सा व्यवस्था कमजोर पड़ जाती है जिलाधिकारी ने ऐसे एएनएम, जीएनएम को चिन्हित कर बर्खास्तगी की कार्रवाई करने का निदेश दिया।
बैठक में सहायक समादेस्टा गरिमा लोहिया, संयुक्त निदेशक जनसंपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता मौजूद थे।
More Stories
पूर्णिया बिहार 21 अक्टूबर 2026*पूर्णिया में शहीदों को सलाम! पुलिस संस्मरण दिवस पर IG-SSP ने दी श्रद्धांजलि
भागलपुर 21 अक्टूबर 26*[दुःखद खबर] भागलपुर-पिंडी मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, एक युवक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
पूर्णिया बिहार 20 अक्टूबर2026 *सितारों की तरह जगमगाया इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल: पूर्णिया