July 12, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

*भागलपुर बिहार 03/07/26*महिला की संदिग्ध मौत से दहला भागलपुर, खेत में मिली लहूलुहान, रहस्यमयी वारदात पर सब हैरान*

*भागलपुर बिहार 03/07/26*महिला की संदिग्ध मौत से दहला भागलपुर, खेत में मिली लहूलुहान, रहस्यमयी वारदात पर सब हैरान*

*भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपी आजतक*

*भागलपुर बिहार 03/07/26*महिला की संदिग्ध मौत से दहला भागलपुर, खेत में मिली लहूलुहान, रहस्यमयी वारदात पर सब हैरान**भागलपुर बिहार 03/07/26*महिला की संदिग्ध मौत से दहला भागलपुर, खेत में मिली लहूलुहान, रहस्यमयी वारदात पर सब हैरान*

*महिला के सिर पर किसी तेजधार हथियार से वार किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक हत्या की पुष्टि नहीं की है और सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है*

भागलपुर जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के सुकटिया बाजार में एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में गंभीर रूप से घायल अवस्था में आम के बगीचे में मिली। इलाज के दौरान गुरुवार देर शाम मायागंज अस्पताल में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। मृतका की पहचान सुकटिया बाजार निवासी जीवन दास की 35 वर्षीय पत्नी मुंगिया देवी के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, मुंगिया देवी का घर से करीब 500 मीटर दूर एक आम के खेत में घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना ग्रामीणों को मिली। महिला दर्द से कराह रही थी। ग्रामीणों ने तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोपालपुर पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, इलाज के दौरान गुरुवार देर शाम उसकी मौत हो गई।प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, महिला के सिर पर किसी तेजधार हथियार से वार किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक हत्या की पुष्टि नहीं की है और सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। गोपालपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और मामले की छानबीन जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।वहीं, ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि महिला के परिवार में दूसरी शादी और घरेलू विवाद को लेकर अक्सर तनाव की स्थिति बनी रहती थी। हालांकि, पुलिस ने इस संबंध में किसी भी संभावना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और जांच पूरी होने तक किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है।घटना की सूचना मिलते ही जदयू नेता प्रमोद चौबे, ग्रामीण सरपंच घनश्याम पासवान, उपमुखिया प्रतिनिधि शंभू कुमार रजक सहित कई स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे। महिला की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे इलाके में घटना को लेकर दहशत और चर्चा का माहौल है।

Taza Khabar