*भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपी आजतक 03सितम्बर 2025*
भागलपुर बिहार 03सितम्बर2025*बिहार विधानसभा आम निर्वाचन को लेकर हुई बैठक*
भागलपुर 3 सितंबर 2025, भागलपुर के समीक्षा भवन में जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिलाधिकारी
डॉ0 नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में बिहार विधानसभा आम निर्वाचन की तैयारी को लेकर संबंधित पदाधिकारीयों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में SIR के दौरान प्राप्त आवेदनों प्रपत्र 6,7,और 8 के निष्पादन को लेकर विधानसभा वार समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि आवेदन निष्पादन के दौरान इसका क्रॉस वेरिफिकेशन भी करवा लिया जाए। उन्होंने कहा कि 5 दिनों के अंदर प्रपत्र 6, 7 एवं 8 का निष्पादन करवा लिया जाए।
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन की तैयारी को लेकर सीएपीएफ के अवसान स्थल का सत्यापन 3 सितंबर को ही कर लेने का आदेश सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी -सह- सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी को दिया गया। इसके साथ ही सभी मतदान केंद्रों पर एएमएफ (सुनिश्चित न्यूनतम सुविधा) का भी सत्यापन करवा लेने को निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी प्रखंड विकास पदाधिकारीअपने सेक्टर पदाधिकारी, एसएसटी, एफएसटी की सूची देख लेंगे यदि कोई बदलाव की जरूरत हो तो सूचित कर देंगे।
सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी भेद्यता (वल्नरेबिलिटी) की मापी जल्द ही कर लेंगे। उन्होंने कहा कि सभी बीडीओ को सीएपीएफ के लिए बूथ टैगिंग की प्लानिंग अभी से कर लेंगे। तीनों एसडीओ एवं सीडीपीओ को विधि व्यवस्था से संबंधित कार्रवाई के आंकड़े संकलित कर लेने का निर्देश दिया तथा बीएनएसएस की धारा 107 और 110 के तहत कार्यवाई करने, बॉन्ड डाउन की कार्रवाई करने तथा क्षेत्र बदर हेतु विधिवत थाना स्तर से प्रस्ताव भेजवाने को कहा।
उन्होंने सभी वीडियो को बूथ से सड़क की संपर्कता की जांच कर लेने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि अगर कहीं बूथ से संपर्क सड़क खराब है तो निर्माता विभाग को चिन्हित करते हुए उसकी मरम्मती का प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया गया। ताकि संबंधित विभाग से उसकी मरम्मती पूर्व में ही कराई जा सके। साथ ही सभी मतदान केंद्रों पर मतदान केंद्र संख्या मतदाता की संख्या इत्यादि की मार्किंग करवा लेने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि सभी इआरओ अपने डिस्पैच और रिसीविंग सेंटर के लिए उपयुक्त स्थल का चयन कर लें और अधिकतम 30 बूथ पर एक रिसीविंग सेंटर बनाएंगे ताकि पीठासीन पदाधिकारी को ईवीएम जमा करने में ज्यादा समय ना लगे।
इसके साथ ही नजदीक में ही वाहन पड़ाव स्थल का चयन भी कर लेंगे और सभी मार्गों में अवस्थिति पेट्रोल पंप को ईंधन आपूर्ति हेतु चिन्हित कर लेंगे ताकि वाहनों को ईंधन लेने में सुविधा हो। और एक ही जगह पर जाम की समस्या उत्पन्न ना हो। वाहन पर बूथ नंबर का स्टीकर सटा रहे तथा वाहन चालक को तेल का कूपन पहले ही उपलब्ध करा देंगे, जिससे कि पोलिंग पार्टी को डिस्पैच करने में सुगालियत हो।
जिला शिक्षा पदाधिकारी को मतदान केंद्रों के साथ रसोइयों की टैगिंग कर देने तथा डीपीओ आईसीडीएस को भी सेविका सहायिका की टैगिंग कर देने का निर्देश दिए।
बैठक में उप विकास आयुक्त श्री प्रदीप कुमार सिंह, अपर समाहर्ता राजस्व श्री दिनेश राम, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री राजकुमार शर्मा, अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्री विकास कुमार उपस्थित थे। अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया श्री ऋतुराज प्रताप सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी कहलगांव श्री अशोक मंडल और सभी बीडीओ बैठक में ऑनलाइन जुड़े हुए थे।

More Stories
सोनामुखी बंगाल 12 अप्रैल 26*पं. बंगाल के चुनावी रण में उतरे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सोनामुखी में किया विशाल जनसभा को संबोधित*
भागलपुर 12 अप्रैल 26**सुल्तानगंज पहुंचे मुख्य सचिव, अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का किया हवाई निरीक्षण।*
पूर्णिया बिहार 1२ अप्रैल 26 दर्दनाक बस हादसे में 13 लोगों की मौत, कांग्रेस नेताओं ने घायलों से की मुलाकात