भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपी आजतक,04/08/2024
भारतीय मीडिया महासंघ व राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन की ओर से कांवरिया सेवा शिविर लगाया गया
भागलपुर जिला अंतर्गत लोदीपुर थाना क्षेत्र के बाइपास टोल प्लाजा के समीप भारतीय मीडिया महासंघ व राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आर टी आई जागरूकता संगठन भारत की ओर से कांवरिया सेवा शिविर लगाया गया। सड़क की एक ओर कांवरिया श्रद्धालुओं के लिए विश्राम की व्यवस्था तथा दूसरी ओर कांवरिया सेवा शिविर लगाया गया।यह शिविर पूरी सावन माह तक रहेगी।इस मौके पर भारतीय मीडिया महासंघ के बिहार प्रदेश अध्यक्ष माननीय विभूति सिंह, श्यामानंद सिंह व अन्य पदाधिकारी शामिल रहे साथ ही राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आर टी आई जागरूकता संगठन भारत के रोजगार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुमित कुमार, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष संजीव कुमार, नवीन कुमार, संजीव कुमार आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे सभी कांवरिया श्रद्धालुओं की ठंडी जल, शर्बत,फल आदि से सेवा करते दिखे।

More Stories
भागलपुर*5 लाख के जीर्णोद्धार की खुली पोल! इस्माइलपुर मॉडल स्कूल में हाथ लगाते ही उतर रहा डिस्टेंपर,
भागलपुर21जुलाई26*सहयोग शिविर के माध्यम से सरकार पहुँचा रही है योजनाओं का घर-घर लाभ :डीएम
पूर्णिया बिहार21जुलाई26* बिजली का तार काटते वक्त बड़ा हादसा, करंट लगने से युवक की मौत*