भरथना इटावा 7 अक्टूबर *विकास कार्यो में अनियमितताओं की जांच को दो सदस्यीय टीम पहुची,शिकायतकर्ताओं ने असंतुष्टि जाहिर की।
क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत आलमपुर बिबौली में विकास कार्यो में अनियमितताओं की जांच को लेकर जिलाधिकारी श्रुति सिंह के निर्देश पर गुरुवार को दो सदस्यीय जांच टीम जिसमे जिला युवा कल्याण अधिकारी विकास यादव व सुमित कुमार अवर अभियंता जिला पंचायत इटावा शामिल है,ने पहुचकर आलमपुर गांव में स्थित परिषदीय विद्यालय परिसर में बैठकर शिकायतकर्ता भारत सिंह,कृपाल सिंह,धर्मवीर व वेद प्रकाश आदि ग्रामीणों से शौचालय,आवासों,सड़क निर्माण आदि शिकायतों की पडताल की गई।बाद में कुछ गलियों व सड़को को स्थलीय मुआयना किया गया।इस दौरान सचिव बब्बू राजा,पूर्व प्रधान प्रतिनिधि चंद्रपाल यादव आदि मौजूद रहे।जांच अधिकारियों के अनुसार शिकायतों की जांच की जा रही है,संबंधित उच्चाधिकारियों को जांच रिपोर्ट भेज दी जाएगी।
जांच के उपरांत शिकायतकर्ता भारत सिंह,धर्मवीर व कृपाल सिंह आदि ने बताया कि गुरुवार को जांच टीम के आये अधिकारियों की कार्यशैली से वह संतुष्ट नही है। वर्ष 2016 से 2021 तक ग्राम पंचायत में विकास कार्यो में घोर अनियमितताएं है।तत्कालीन प्रधान द्वारा शौचालय,आवास व सड़क निर्माण आदि सिर्फ कागजों पर दिखाया गया है,अपात्रों को शौचालय व आवास आवंटित किए गए है,सरकारी धन का बड़े पैमाने पर दुरुपयोग किया गया है।
फ़ोटो
भरथना से -अमित गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आज तक न्यूज़

More Stories
लखनऊ २३ जून २०२६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 5 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ २३ जून २०२६ * हादसे के बाद जागा एलडीए, अवैध बिल्डिंग पर फिर चला ध्वस्तीकरण का चाबुक, वर्ष 2016 में जारी हुआ था गिराने का आदेश, 10 वर्ष तक क्यों नहीं हुई कार्रवाई?
कौशाम्बी २३ जून २०२६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें