भरथना इटावा 23 दिसंबर*
गुलेल के प्रहार से कबूतर मार रहे युवक को मोहल्लेवासियों ने पकड़ कर पुलिस को सौपाया।
नगर क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला गांधीनगर व विशंभर कॉलोनी में बृहस्पतिवार को दोपहर करीब 2 बजे कुछ युवकों द्वारा गुलेल द्वारा कबूतर को निशाना बनाए जाने पर मोहल्ले के कुछ लोगो ने आपत्ति जताते हुए टोका और एक युवक को पकड़ लिया,बाकी भाग गए। गुलेल के प्रहार से घायल कबूतर को उपचार के लिए पशु अस्पताल ले जाया गया।बाद में मोहल्ले के अजय दीक्षित,आंसू गुप्ता,गोलू जादौन, शैलेन्द्र बघेल,आकाश बघेल,शनि दुबे,मोना तिवारी,सीटू तिवारी आदि ने पकड़े गए युवक को कस्बा पुलिस चौकी पहुचकर पुलिस को सौप दिया गया।
पकड़े गए युवक ने बताया कि गुलेल से चार कबूतरों को निशाना बनाया जिसमे तीन की मौत हो गई जबकि एक घायल अवस्था मे है।
इस संबंध में वन दरोगा लक्ष्मी नारायण ने बताया कि सूचना मिलने पर घायल कबूतर का उपचार कराया गया है जबकि मृत कबूतर का पोस्टमार्टम कराकर मिट्टी में दफनाया जाएगा,साथ पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्यवाई के लिए पुलिस को रिपोर्ट भेजी जा रही है।
फ़ोटो
भरथना से – अमित गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आज तक न्यूज़

More Stories
लखनऊ7 अप्रैल 26*लखनऊ में फिर बदलेगा मौसम, 7 अप्रैल से बारिश के आसार
नई दिल्ली 7 अप्रैल 26*इस वक्त की सबसे बड़ी खबर — देशभर के मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट!
लखनऊ 7 अप्रैल 2026* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज का मौसम अपडेट