भरथना इटावा 23 दिसंबर*
एसडीएम विजय शंकर तिवारी ने पुलिस अधिकारियों के साथ क्षेत्र अंतर्गत मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
बृहस्पतिवार को एसडीएम विजय शंकर तिवारी,पुलिस क्षेत्राधिकारी साधुराम व प्रभारी निरीक्षक केएल पटेल ने विधान सभा चुनाव के मद्देनजर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ऊमरसेन्डा,भोली,पाली खुर्द,नगला खंता,साम्हो,बहारपुर,लहरोई आदि में स्थित परिषदीय विद्यालयों में बनाए गए मतदान केंद्रों पर पहुचकर वहां रोशनी, पेयजल,शौचालय आदि साधन व संसाधनों का मुआयना किया गया,एसडीएम ने मुआयना के दौरान ग्रामीणों से भी शांति पूर्ण मतदान के लिए वार्ता की।इस दौरान संबंधित मतदान केंद्रों के बीएलओ आदि मौजूद रहे।
इसी क्रम में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों भरथना नगर क्षेत्र अंतर्गत आर्म्स स्टोर का भी निरीक्षण करते हुए दस्तावेजों की पडताल करते हुए जरूरी दिशा निर्देश दिए।
फ़ोटो
भरथना से – अमित गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आज तक न्यूज़

More Stories
लखनऊ7 अप्रैल 26*लखनऊ में फिर बदलेगा मौसम, 7 अप्रैल से बारिश के आसार
नई दिल्ली 7 अप्रैल 26*इस वक्त की सबसे बड़ी खबर — देशभर के मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट!
लखनऊ 7 अप्रैल 2026* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज का मौसम अपडेट