भरथना इटावा 21 अक्टूबर*रुपयों के लेन देन को लेकर मारपीट हुई,पीड़ित युवक ने तीन लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई।
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भानपुर (सरायचौरी) गांव धीरेंद्र कुमार पुत्र विजय सिंह ने गाँव के श्याम सिंह व उंसके दो पुत्र शेर सिंह,शैलेश पर आरोप लगाया है कि बृहस्पतिवार की सुबह करीब 8 बजे जब वह नामजद आरोपियों से उधार दिए रुपये मांगने गया तो वह गाली गलौज करने लगे,मना करने पर लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भरथना
सरकारी समिति के सचिव ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ घर मे चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई।
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नगला विधी (साम्हो) निवासी सरकारी समिति के सचिव के घर मे सो रहे परिजनो के बीच से अज्ञात बदमाशों द्वारा मंगलवार-बुधवार की रात घुसकर बक्सा आदि से कीमती गहने सहित 45 हजार की नगदी चोरी कर ले जाने के मामले में पीड़ित भूरे सिंह यादव ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी,जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भरथना
पुलिस ने तीन अलग अलग मामले में चार लोगों को शांति भंग में पाबंद किया।
उपनिरीक्षक राजीव कुमार के अनुसार कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चंद्रपुरा गांव बेटालाल को वाद विवाद करने पर शांति भंग में पाबंद किया गया।
उपनिरीक्षक अवधेश कुमार के अनुसार कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नगला ठकुरी के राजू यादव,मोहित यादव के खिलाफ शांति भंग की कार्यवाई की गई,आरोपियों के खिलाफ भरथना थाने में मारपीट के मामले में एनसीआर दर्ज है।
इसी क्रम कस्बा पुलिस चौकी प्रभारी दर्शन सिंह द्वारा मो0 पुराना भरथना(मंडी समिति मार्ग) के अनिल कुमार शर्मा के खिलाफ शांति भंग की कार्यवाई की गई।
भरथना से – अमित गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आज तक न्यूज़

More Stories
कौशाम्बी 7 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 7 मार्च 26*आपसी सौहार्द को मजबूत करता है होली पर्व ~ अविनाश पाण्डेय*
कौशाम्बी 7 मार्च 26*जनपद की शालिनी का आईएएस 2026 में हुआ चयन*इतिहास के पन्नों में फिर जनपद का नाम हुआ रोशन*