भरथना इटावा 21 अक्टूबर*प्रशासनिक अधिकारियों ने बैठक कर दीपावली मेला की रूपरेखा बनाई,चयनित मेला स्थल का स्थलीय मुआयना भी किया गया।
वृहस्पतिवार को नगर पालिका कार्यालय में आयोजित बैठक में चैयरमेन हाकिम सिंह की मौजूदगी में तहसीलदार हरिश्चन्द्र,सीएचसी अधीक्षक डॉ अमित दीक्षित,प्रभारी निरीक्षक कृष्ण लाल पटेल,अधिशाषी अधिकारी रामआसरे कमल आदि ने नगर के संभ्रान्तजनो,सभासदगणो व व्यापारीबंधुओ के साथ शासन के निर्देशानुसार आगामी दीपावली पर्व से एक सप्ताह पहले 28 अक्टूबर से दीपावली मेला का आयोजन के लिए गहन मंथन किया गया और मेला का सफल बनाने के लिए विचारों का आदान प्रदान किया गया,बाद में मेला आयोजन के लिए पशु अस्पताल के सामने खाली पड़ी जमीन का चयन कर सभी मौजूद प्रशासनिक-पुलिस अधिकारियों में मौका मुआयना किया गया।
ईओ के अनुसार मेला में दीवाली से संबंधित दुकानें लगाए जाने के साथ साथ सरकारी विभागों के स्टाल भी लगाए जाने की योजना है।
इस दौरान व्यापारी नेता विमल पोरवाल बंटी, रवि पोरवाल,बलवीर सिंह,सुमित गुप्त, डॉ रामस्वरूप यादव,सभासद/प्रतिनिधि ब्रजेश यादव,रवि यादव,सुशील पोरवाल,राजू शुक्ला,विपिन पोरवाल,रोहित यादव,रामप्रकाश पोरवाल,सीबू पोरवाल आदि मौजूद रहे। बैठक का संचालन आदित्य प्रताप सिंह भदौरिया ने किया।
फ़ोटो
भरथना से -अमित गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आज तक न्यूज़
More Stories
जयपुर 20 अक्टूबर 26*कलर्स ऑफ इंडिया का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया
जयपुर 20अक्टूबर 26*या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता नमोस्तस्यै नमोस्तस्यै नमो नमः*
लखनऊ 20 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें