- भरथना इटावा 18 अक्टूबर*सेवाश्रम नगर कार्यसमिति की बैठक एस.जी.डी. पब्लिक स्कूल गांधी नगर भरथना में सम्पन्न हुई,
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सेवाश्रम असलेन्द्र सिंह चौहान ने संचालन जिलामहामंत्री सेवाश्रम राजेश यादव ने किया। बैठक में मुख्य रूप से सेवाश्रम प्रमुख चौ. अमित त्रिपाठी एड. और विशिष्ट अतिथि के रूप में राकेश यादव मण्डल अध्यक्ष सेवाश्रम कानपुर ने भाग लिया ।
सेवाश्रम प्रमुख चौ0 अमित त्रिपाठी एड0 ने नगर कमेटी से आह्वान करते हुए कहाकि हमे सेवाश्रम कार्यकर्ता समाज मे सेवा भाव से जुटे जिस प्रकार हम अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहते हैं तो फिर हमें कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक रहना होगा । कानपुर मण्डल अध्यक्ष ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहाकि आने बाले समय मे वही तरक्की करेगा जो शिक्षित होगा । जिलाध्यक्ष सेवाश्रम ने नगर कार्यकारिणी को क्षेत्रीय जनता के सुख दुख में आगे बढ़कर सहयोग करने को कहा जिससे उनके मन मे सेवाश्रम के प्रति सम्मान की भावना पैदा हो ।
कार्यक्रम को जिलाउपाध्यक्ष कैप्टन भैरों सिंह भदौरिया, जिलाकोषाध्यक्ष आनन्द स्वरूप राठौर, जिला सचिव अवधेश सविता,नगर अध्यक्ष होशियार सिंह यादव, राजीव गुप्ता नगर उपाध्यक्ष लखना, पूर्व जिलासचिव अनिल शाक्य, अनिल यादव, समाजसेवी और विद्यालय के प्रवन्धक राजेश गुप्ता, देवेन्द्र धनगर प्रधान, शैलेन्द्र यादव, रजत कठेरिया, राजकुमार भारती, ने सम्बोधित करते हुए सेवाश्रम को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने केलिए संकल्प लेने को प्रेरित किया । कार्यक्रम में प्रदीप कुमार राजकिशोर यादव, संदीप पाल, कुलदीप श्रीवास्तव, प्रदीप शुक्ला, आदि उपस्थित रहे।जिलामहामंत्री राजेश यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया।
फ़ोटो
भरथना से – अमित गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आज तक न्यूज़

More Stories
भागलपुर 7 मार्च 26*बाल विवाह मुक्ति भारत 100 दिवस कार्यक्रम अभियान के अंतिम दिवस।
भागलपुर7 मार्च 26*जगदीशपुर प्रखंड कार्यालय में पैक्स चुनाव का नामांकन प्रक्रिया शुरू
रोहतास 7 मार्च 26* महिला यात्री का 2 लैपटॉप के साथ छुटे सामानों को आरपीएफ ने बरामद कर यात्री को किया सुपुर्द*