भरथना इटावा 13 अगस्त*भगवान भोलेनाथ का वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच आचार्यों द्वारा महारूद्राभिषेक का आयोजन सम्पन्न कराया गया।
नाग पंचमी के अवसर पर ऊँ श्री पागलबाबा गंगासागर धाम मोढी पर भगवान भोलेनाथ का वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच आचार्यों द्वारा महारूद्राभिषेक का आयोजन सम्पन्न कराया गया।
शुक्रवार की दोपहर भरथना- बकेवर रोड स्थित ऊँ श्री पागलबाबा गंगासागर धाम मोढी मन्दिर प्रांगण में नाग पंचमी के पावन पर्व पर भगवान भोलेनाथ के सम्पन्न हुए महारूद्राभिषेक में ट्रस्ट के मुख्य न्यासी श्याम सुन्दर चौरसिया ने अपने परिजनों के साथ देवों के देव महादेव का विधिविधान से रूद्राभिषेक किया। आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच महारूद्राभिषेक में मौजूद महिला-पुरूष श्रद्धालुओं ने आराध्य को जल, दुग्ध, फल, फूल, बेलपत्र, धतूरा, चन्दन, शहर आदि भेंटकर सर्वकल्याण की कामना की।
इस मौके पर अरविन्द चौरसिया, गुड्डू चौरसिया, आशु चौरसिया, आशु शुक्ला, श्रीकृष्ण अवस्थी, कैलाश चन्द्र, संजय, रजत चौरसिया समेत सैकडों महिला-पुरूषों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
फोटो
भरथना से -अमित गुप्ताकी रिपोर्ट यूपी आज तक न्यूज़

More Stories
मथुरा 10 जून 26* 03 गौ तस्करो को 06 गौवंश ,तस्करी में प्रयुक्त वाहन पिकअप RJ14GT3425 के साथ किया गया गिरफ्तार ।*
हरदोई10जून26*सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, वैगनआर की टक्कर से गई जान
रीवा10जून26*तीन गोलियां खाकर भी लश्कर आतंकी को मार गिराया: रीवा के CRPF जवान संजय तिवारी का शौर्य चक्र के बाद भव्य स्वागत*