भदोही28.08.2024*दहेज की मांग को लेकर विवाहिता की हत्या
*◆दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से गाली गलौज करते हुए प्रताड़ित करना व जान से मारने की धमकी देते हुए हत्या करने के 04 आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार*
दिनांक-03.06.2024 को थाना भदोही क्षेत्र अंतर्गत आरोपी ससुरालीजनों द्वारा दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से गाली गलौज करते हुए प्रताड़ित करना व जान से मारने की धमकी देते हुए हत्या करने की घटना के संबंध में प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर तत्समय ही मु0अ0सं0-102/2024 धारा-498A, 304B,504,506 भा0द0वि0 व 3/4 डीपी एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही प्रचलित की गई।
डा0 मीनाक्षी कात्यायन, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा महिला सम्बंधित अपराध में त्वरित कार्यवाही एवं पंजीकृत अभियोग में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश के क्रम में आज दिनांक-28.08.2024 को थाना भदोही पुलिस टीम द्वारा पंजीकृत अभियोग से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण 1.जयप्रकाश पाल उर्फ जयराम पाल पुत्र राधेश्याम पाल 2.राधेश्याम पाल पुत्र बबोले उर्फ बबिले 3.पूजा पाल पुत्री राधेश्याम पाल 4.प्रभावती देवी पत्नी राधेश्याम पाल निवासीगण समधा दवनपुर थाना औराई जनपद भदोही को रजपुरा चौराहा से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए चालान मा0 न्यायालय किया गया।
यूपी आजतक भदोही से योगेश त्रिपाठी

More Stories
पूर्णिया बिहार 27 जून 26* जानकीनगर हत्याकांड का 24 घंटे में पूर्णिया पुलिस ने किया खुलासा:
बाँदा27जून26*भरत तिवारी हत्याकांड के विरोध में अतर्रा तहसील जिला बांदा उत्तरप्रदेश के युवाओं की मशाल यात्रा,
जयपुर27जून26*मस्जिदों के तोड़ने के विरोध में उतरा राजस्थान का हिन्दू समुदाय