भदोही05फरवरी*नवदिवसीय रामकथा के चौथे दिन धर्म के विषय में विस्तार से बताया गया
गोहिलांव मौजा-साउपपुर में चल रही नवदिवसीय रामकथा के चौथे दिन के प्रवचन में धीरेन्द्रा दूबे ने बताया कि श्री शयमल जी महाराज ने धर्म की ब्याख्या करते हुए भगवान के अवतरण का रहस्य बतलाते हुए श्रोताओं को बताया कि
भगवान को धर्म की हानि से नही बल्कि धर्म की ग्लानि से अवतरित होना पड़ता है।
महाराज जी ने रामकथा की ब्याख्या करते हुए बतलाया कि
अतिसय देखि धरम कै ग्लानी,
परम सभीत धरा अकुलानी।
अर्थातभगवांन का अवतरण तब तब हुआ करता है जब पृथ्बी ब्याकुलता में धर्म के ग्लानि की अतिसयता के भार को बहन नही कर पाती है।
तदोपरांत श्रीमद भागवत वाचक राष्ट्रीय संत श्री संतोषानंद जी महाराज श्रीगबेरपुर धाम प्रयागराज ने श्रीमद्भागवत पर सविस्तार ब्याख्यान प्रस्तुत करते हुए अपने भजनों से सबको भाव विभोर किया।
उपस्थित श्रोताओं में प्रमुख रूप से माताभीख मिश्रा,उत्तम दूबे, मैनेजर शुक्ला, पुजारी धर्मदेव दास जी,जगदीस तिवारी, अजय सिंह जी,मार्कण्डेय दूबे, बीरेंद्र दूबे,चंद्रशेखर तिवारी आदि की गरिमामय उपस्थिति सराहनीय रही।

More Stories
लखनऊ16जून26*भ्रष्ट अफसरों पर CM योगी का अल्टीमेटम: “एक्शन लो, वरना एक दिन में 100 से ज्यादा सस्पेंड करूंगा”
पूर्णिया बिहार 16 जून 26 : जनकल्याण शिविर का MLA ने किया निरीक्षण, आयुक्त को दिए निर्देश*
पूर्णिया बिहार 16 जून 26 : सोते बेटे को उतारा मौत के घाट, जमीन विवाद में खूनी खेल! कसबा में गोलियों की गूंज से दहशत*