ब्रेकिंग न्यूज
भदोही03मार्च*जिलाधिकारी महोदय ने की बैठक
*✓जिलाधिकारी महोदया व पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकार बंधुओं के साथ की गई गोष्ठी*
*✓आगामी विधानसभा निर्वाचन-2022 को निष्पक्ष, सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु दिए गए दिशा-निर्देश*
*✓पत्रकार बंधुओं से खबर की सत्यता की प्रमाणिक पुष्टि के उपरांत ही प्रसारित करने की गई अपील*
*✓फेसबुक, ट्वीटर, इन्स्टाग्राम, व्हाट्सएप्प ग्रुपों पर पुलिस की निगरानी*
दिनांक-03.03.2022 को श्रीमती आर्यका अखौरी, जिलाधिकारी भदोही व डॉ अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा आगामी विधानसभा निर्वाचन-2022 को निष्पक्ष, सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत तैयारी हेतु पत्रकार बंधुओं से खबर की सत्यता की प्रमाणित पुष्टि के उपरांत ही प्रसारित करने की अपील की गई।
भ्रामक एवं अफवाह/गलत सूचनाओं के नियंत्रण पर पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार ने आदर्श आचार संहिता के अनुपालन में सभी संपादक, संवाददाता, प्रिन्ट मीडिया एवं इलेक्टॉनिक मीडिया, यूटूबर्स सहित सभी सोशल मीडिया प्लेट फार्म-फेसबुक, ट्वीटर, इन्ट्राग्राम, व्हाटसएप्प, कु एप्प, यूजरों से आशा व्यक्त किया है कि निर्वाचन विषयक कोई भी भड़काऊ भाषण, आपत्तिजनक टिप्पणी, धार्मिक एवं सम्प्रदायिक न्यूज, गलत तथा भ्रामक एवं अफवाह न्यूज नही प्रसारित करेंगे।
जनपद में निर्वाचन के दृष्टिगत पुलिस टीम, साइबर टीम, जिला सूचना विज्ञान केन्द्र टीम, डिस्ट्रीक्ट ई-गवर्नेन्स टीम, मीडिया प्रमाणन अनुवीक्षण समिति गठित की गयी है, जो भ्रामक, अफवाह, गलत न्यूज पर निगरानी रखते हुए संबंधित व्यक्ति/प्रेस/चैनल/यूजरों पर अपेक्षा की गई की जनपद में शान्तिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढ़ग से चुनाव को सम्पन्न कराने में सहयोग करेंगे।
बैठक में अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार मिश्र, जिला सूचना अधिकारी डॉ0 पंकज कुमार, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अभिषेक कुमार मिश्र, ई-डिस्ट्रीक मैनेजर आशुतोष श्रीवास्तव, पुलिस चुनाव/मीडिया सेल सहित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
यूपी आजतक से
योगेश त्रिपाठी ब्यूरो चीफ भदोही

More Stories
कौशाम्बी २१ अप्रैल २६**जिलाधिकारी ने भूमि विवादों के निस्तारण की स्थिति का किया स्थलीय सत्यापन*
मथुरा 21 अप्रैल 26* उत्तर प्रदेश शासन एवं पुलिस महानिदेशक द्वारा चलाई जा रहे हो ऑपरेशन दहन*
मथुरा 21 अप्रैल 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा अभियुक्त को 01 नाजायज चाकू सहित किया गिरफ्तार ।*