*बांदा 8 सितंबर 26*बीएएमएस इंटर्न्स का फूटा गुस्सा: ₹7,500 के मामूली स्टाइपेंड से नाराजगी, ₹25 हजार प्रतिमाह पारिश्रमिक की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बांदा*-बांदा के राजकीय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में सेवाएं दे रहे बीएएमएस (BAMS) इंटर्न्स का फूटा गुस्सा ने अपने मामूली स्टाइपेंड को लेकर मोर्चा खोलते हुए इसे बढ़ाकर ₹25,000 प्रति माह करने की मांग की है। जिलाधिकारी और कॉलेज के प्रधानाचार्य के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में इंटर्न्स ने कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि अस्पतालों में मरीजों की देखभाल, चिकित्सकीय प्रक्रियाओं और स्वास्थ्य सेवाओं की नियमित और जिम्मेदार ड्यूटी संभालने के बावजूद उन्हें महज ₹7,500 प्रतिमाह दिए जा रहे हैं। दैनिक आधार पर देखा जाए तो यह औसतन ₹250 प्रतिदिन ही बैठता है, जो आज के समय में न्यूनतम मजदूरी से भी कम है और वर्तमान महंगाई में एक दिन का बुनियादी खर्च निकालने के लिए भी नाकाफी है। वर्षों की कठिन पढ़ाई और अस्पताल में पूर्ण समर्पण से सेवा देने के बाद ऐसा पारिश्रमिक मिलना व्यवस्था की प्राथमिकताओं और युवाओं के श्रम के मूल्यांकन पर गंभीर सवाल खड़े करता है। अन्य राज्यों में इंटर्न्स को मिल रहे बेहतर स्टाइपेंड का हवाला देते हुए चिकित्सकों ने स्पष्ट किया कि यह केवल आर्थिक सहायता का विषय नहीं बल्कि चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान देने वाले युवाओं की मेहनत व सम्मान से जुड़ा मुद्दा है, जिसे जल्द से जल्द ₹25,000 किया जाना चाहिए।

More Stories
बांदा 8 सितंबर 26*मझीबा सानी में बारिश का कहर: 100 से अधिक मकान गिरे, बेघर हुए सैकड़ों परिवार*
बांदा 27 सितंबर 26*महिला पत्रकारों से कथित दुर्व्यवहार की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा*
मथुरा 8 सितंबर 26*थाना हाईवे जनपद मथुरा क्षेत्रान्तर्गत छिनैती की घटना करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार ।*