बिहार11अक्टूबर25*मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा, पार्टी का सच्चा सिपाही बनकर रहूंगा…. भोजपुरिया स्टार पवन सिंह का बड़ा ऐलान*
भोजपुरी फिल्म के सुपर स्टार और बीजेपी नेता पवन सिंह ने साफ कर दिया है कि वे बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे. हाल ही में बीजेपी में वो दोबारा शामिल हुए थे. ऐसे में उम्मीद जा रही थी कि वो चुनाव जरूर लड़ेंगे. लेकिन अब इन अटकलों पर विराम लग गया है.
पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा, “मैं पवन सिंह अपने भोजपुरीया समाज को बताना चाहता हूं कि मैंने पार्टी विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए ज्वाइन नहीं की थी और ना ही मुझे चुनाव लड़ना है. मैं पार्टी का सच्चा सिपाही हूं और हमेशा रहूंगा.”
पवन सिंह के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चल रही अटकलों पर विराम लग गया है.

More Stories
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग, बाल-बाल बचे- हमलावर गिरफ्तार*
कौशाम्बी 11 मार्च 26*पूर्व विधायक का हुआ निधन उनके आवास पहुंचे पूर्व सांसद समेत तमाम लोग*
बांदा11मार्च 26*गांव,गांव पांव,पांव यात्रा पहुंची ब्लॉक महुआ बुंदेलखंड राज्य निर्माण के लिए मिल रहा जन समर्थन**