बिहटा बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपीआजतक।
बिहटा बिहार03अगस्त2023*आपदा मित्रों को सुरक्षित सिलेंडर में लगी आग बुझाने का तरीका सिखाया
सूरज, गणेश प्रशिक्षण प्रभारी ।।
गुरुवार,
नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान आनंदपुर बिहटा में 12वां बैच 100 सौ आपदा मित्रों,जिला मुजफ्फरपुर, समुदायिक वोलोंटियर आपदा मित्रों के 12 दिवसीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण प्रबंधन, एवं प्राधिकरण, प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में प्रशिक्षण प्रभारी, गणेश जी ओझा पूर्व इंस्पेक्टर ने बताया की किसी भी तरह की आपदा में, सर्वप्रथम रेस्क्यू *गर्भवती महिला* को करना चाहिए, उसके उपरांत में दिव्यांगजनों, बच्चों, बुजुर्गों को प्राथमिकता दें स्वस्थ व्यक्ति खुद निकले।
आगलगी प्राकृतिक आपदा होने के साथ-साथ मानव निर्मित आपदा भी हैं। मानव निर्मित आपदा होने के कारण अगलगी की घटनाएं को हम रोक सकते हैं। बशर्ते कि समुदाय एवं परिवार स्तर पर थोड़ी सी सावधानी बरतें। अगलगी इन कारणों से होती है। बिजली की शॉर्ट सर्किट से, गैस सिलेंडर की आग की लापरवाही से, ट्रांसफार्मर के जलने से, आतिशबाजी एवं पटाखे से, चूल्हा की राख में दबी चिंगारी से, बीड़ी सिगरेट पी कर इधर-उधर फेंकने से, थ्रेसर एवं ईंट भट्ठा की चिंगारी से, आसमानी बिजली से, आग लग सकती है।
गैस सिलेंडर में खाना बनाने से पहले रेगुलेटर और पाइप साफ करें तब गैस सिलेंडर को खाना बनाने के लिए इस्तेमाल करें। पाइप को पुराने होने पर बदली कर दें। अगर किचन रसोई घर में गैस का गंध आ रही है तो इलेक्ट्रिक स्विच के साथ छेड़छाड़ ना करें, एलपीजी हवा से 250 गुना भारी होती हैं। लीकेज होने पर सत्तह पर ही रहता है अतः खिड़की दरवाजा खोल दे सभी परिवार सदस्य को बाहर सुरक्षित निकाले, रसोई घर में एक सूती कपड़ा भिगोकर के हमेशा एक बाकेट पानी के साथ रखें। इस कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सहयोगी मुख्य रूप से श्री कपिल देव प्रसाद पूर्व इंस्पेक्टर, चीफ वार्डन श्री विजय कुमार सिंह उर्फ श्यामनाथ सिंह, मुख्य कार्यकर्ता प्रवक्ता श्री सूरज कुमार सिन्हा, श्री संतोष कुमार श्री दिनेश कुमार, श्री अजीत कुमार, श्री रमन कुमार, श्री मंटू कुमार, श्री विश्वजीत कुमार इत्यादि शामिल रहे।।

More Stories
मथुरा20फ़रवरी26*सर्राफ की दुकान से चोरी करने वाले 01 वाँछित अभियुक्त व 01 बाल अपचारी को किया गया गिरफ्तार
कौशाम्बी 20फ़रवरी26*जुमे की नमाज पर सुरक्षा व्यवस्था का एएसपी ने किया निरीक्षण*
कौशाम्बी20फ़रवरी26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें