कानपुर नगर २ नगर २६*बिल्हौर तहसील की मंडी समितियों में करोड़ों के भ्रष्टाचार के आरोप
सूत्रों का कहना किसानों का बारदाना तौल के बाद भी नहीं लौटाया जाता
कानपुर।
बिल्हौर तहसील की विभिन्न मंडी समितियों में किसानों से जुड़े गंभीर अनियमितताओं और करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं।
आरोप है कि ज्वार, बाजरा और अब धान की खरीद के दौरान किसानों की फसल की तौल हो जाने के बाद भी आज तक उनका बारदाना वापस नहीं किया गया।
किसानों का कहना है कि बारदाना के नाम पर बड़े पैमाने पर काली कमाई की गई है।
जानकारी के अनुसार यह पूरा खेल तहसील स्तर पर कागजातों के सत्यापन से शुरू होता है
और मंडी समिति तक पहुंचते-पहुंचते भ्रष्टाचार का रूप ले लेता है। उत्तरीपुरा, बिल्हौर, शिवराजपुर, ककवन और चौबेपुर मंडी समितियों में ज्वार और बाजरे की खरीद में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियों के आरोप हैं।
अब यही प्रक्रिया धान खरीद में भी दोहराई जा रही है।
उत्तरीपुरा मंडी केंद्र को लेकर आरोप है कि वहां तौल मशीन पर मिलर्स का कब्जा है,
जिससे आम किसानों को अपनी उपज बेचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं बिल्हौर मंडी केंद्र पर किसानों का सीधा काम न होकर दलालों के माध्यम से ही खरीद प्रक्रिया चलने की बात कही जा रही है।
ककवन मंडी समिति को लेकर भी अलग तरह के गंभीर आरोप सामने आए हैं, जहां खरीद प्रक्रिया पूरी तरह संदेह के घेरे में बताई जा रही है।
किसानों और स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए तो कई करोड़ रुपये के घोटाले का खुलासा हो सकता है।
कागज सत्यापन से लेकर एस. एम.आई स्तर तक भ्रष्टाचार फैले होने के आरोप लगाए जा रहे हैं।
फिलहाल यह पूरा मामला बिल्हौर तहसील की मंडी समितियों से जुड़ा हुआ है।
जबकि किसान अपनी उपज बेचने के लिए भटकता रहता
वहीं किसानो का कहना है मामले की जाँच की जाय तो हकीकती किसानो को इसका मुनाफा मिल सकता है

More Stories
कानपुर नगर 9 फ़रवरी 26*कानपुर पुलिस एवं C3iHub के मध्य साइबर अपराध विवेचना एवं फॉरेंसिक प्रशिक्षण हेतु MoU
उन्नाव 9 फ़रवरी 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर उन्नाव की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
लखनऊ9फ़रवरी 26* विभूति खंड पुलिस का अति सराहनीय कार्य…*